• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*🏆 CM डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन पुलिस का जलवा — प्रदेश में दूसरा स्थान!*

ByNeeraj sahu

Nov 11, 2025

*🏆 CM डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन पुलिस का जलवा — प्रदेश में दूसरा स्थान!*

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में जालौन पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

प्रदेश में संचालित 51 परियोजनाओं में से 34 परियोजनाओं में जालौन पुलिस की कार्यवाही A ग्रेड में रही।

SC/ST एक्ट, NDPS, पोक्सो एक्ट, गुंडा एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों में भी जिले ने शानदार प्रदर्शन किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में जालौन पुलिस ने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जनसुलभता को प्राथमिकता दी है।

CCTNS पोर्टल पर शिकायतों की स्वयं निगरानी करते हुए उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और अधिक परिणाममुखी बनाया है।

उनके नेतृत्व में जालौन पुलिस लगातार नए मानक स्थापित कर रही है और पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श बन रही है।

रविकांत द्विवेदी RK
रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲 7007725321

Jhansidarshan.in