• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जिलाधिकारी का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, डॉक्टरों पर गिरी गाज

ByNeeraj sahu

Nov 9, 2025

जिलाधिकारी का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, डॉक्टरों पर गिरी गाज

जालौन :० जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जिला चिकित्सालय (पुरुष) में अचानक पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, वार्ड, पैथोलॉजी, एक्स-रे यूनिट, पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) आदि का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण में कई डॉक्टर समय से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक दिन का वेतन काटने और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु

आयुष विंग के कक्ष बंद मिले – DM ने निर्देश दिया कि सभी कक्षों पर सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

रोग नियंत्रण केंद्र के कर्मचारी बिना यूनिफॉर्म मिले – DM ने कहा कि आगे से सभी कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म में ही उपस्थित हों।

महिला वार्ड के कई बेड खाली मिले – जानकारी में पता चला कि मरीज रात में ही चले गए। DM ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि जिम्मेदारी तय की जाएगी।

पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की व्यवस्था संतोषजनक मिली – जिलाधिकारी ने यहाँ CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

मरीजों से सीधा संवाद कर DM ने अस्पताल की सेवाओं के बारे में पूछा – मरीजों ने बताया कि सभी सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिलाधिकारी का संदेश

> “स्वच्छता, समयबद्धता और अनुशासन से ही मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकता है।

हर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समय पर निभाए, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।”

Jhansidarshan.in