• Wed. Oct 29th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिला उत्पीड़न, कार्यस्थल पर अनुचित व्यवहार, अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान हेतु एक सकारात्मक कदम : जनपद न्यायाधीश

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2025
महिला उत्पीड़न, कार्यस्थल पर अनुचित व्यवहार, अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान हेतु एक सकारात्मक कदम : जनपद न्यायाधीश
महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सम्बंधित एक “शिकायत पेटिका” का अनावरण जनपद न्यायालय परिसर, झाँसी में किया गया
        झांसी : आज माननीय जनपद न्यायाधीश, झाँसी श्रीमती कमलेश कच्छल जी द्वारा माननीय उच्चत्तम न्यायालय द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय परिसर, झाँसी के कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सम्बंधित एक “शिकायत पेटिका” का अनावरण किया गया।
       माननीय जनपद न्यायाधीश महोदया द्वारा शिकायत पेटिका की चाभी अध्यक्षा, आंतरिक शिकायत समिति के सुपुर्द की गई।
       माननीय जनपद न्यायाधीश महोदया ने कहा कि यह महिला उत्पीड़न, कार्यस्थल पर अनुचित व्यवहार अथवा अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान हेतु एक सकारात्मक कदम है, जो न्यायालय परिसर में सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगा।
      इस अवसर पर आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्षा श्रीमती हर्षिता सिंह सिविल जज अवर वर्ग,  सदस्यगण एवं न्यायालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in