जनपद-झाँसी महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक (02 सितंबर से 12 सितंबर 2025) विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न दिवसों में भिन्न-भिन्न कार्यक्रम अयोजित किये जा रहे है। दिनांक 02 सितंबर को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झाँसी के परिसर में निवास कर रही महिला मजदूरों के साथ जागरूकता कार्य किया गया, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। दिनांक 03 सितम्बर को जिज्ञासा इंटर कॉलेज हंसारी झांसी में PCPNDT Act एवं विभागीय योजनाओं के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिंग परीक्षण पर रोक और गर्भधारण से पूर्व एवं गर्भ अवस्था के दौरान भ्रूण का लिंग बताना और इस बात के आधार पर गर्भपात कराना पूर्णतः प्रतिबन्धित है।
दिनांक 04 सितम्बर 2025 को ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल बिजौली में gender sensitization कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लैंगिक समानता को नियंत्रित करने के लिए शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में जागरूक करने हेतु प्रयास किया गया। इसके लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को लैंगिक समानता के बारे में स्पष्ट तथा सटीक जानकारी द्वारा जागृत किया जा रहा है। दिनांक 05 सितम्बर को जिला कारागार झाँसी में निरूद्ध महिला बन्दियों के साथ किशोरी स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रजनन स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सेनेटरीनेपकिन वितरण किया गया।
दिनांक 06 सितम्बर 2025 को कलैक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कार्यालयों की महिलाओं को SHE BOX के विषय में जानकारी दी गयी। इस मौके पर श्री ऐ०के० गुप्ता, अधीक्षक कारागार, श्रीमती मोनिका सचान, डिप्टी जेलर कारागार झाँसी, श्रीमती प्रीति त्रिपाठी, केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर झाँसी, सुश्री प्रियंका गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक, श्रीमती रजनी वर्मा, श्री राधारमन सिंह जेंडर विशेषज्ञ, हव फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सहित आदि आमजन भी उपस्थित रहें।