• Sat. Oct 18th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नगर में शिद्दत के साथ निकला गया ईद मिलादुन्नबी जुलूस-ए मोहम्मदी*

ByNeeraj sahu

Sep 6, 2025

नगर में शिद्दत के साथ निकला गया ईद मिलादुन्नबी जुलूस-ए मोहम्मदी

गरौठा झांसी।। आज शुक्रवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार नगर में धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर दोपहर बाद बैंड बाजों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान ऐ शौकत के साथ नगर में निकाला गया।
इस दौरान उन्मत ए मोहम्मदी का हूजूम उमड़ पड़ा हाथों में मजहबी झंडा लिए लोग नबी की शान में नारा बुलंद करते दिखे वही समथर से आए नसीर बैंड की टीम ने हुजूर की आमद पर कई नातिया कलाम पेश किए।
इस दिन को दुनिया भर के मुसलमान पैगंबर इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाते है उन्होंने इंसाफ मोहब्बत समानता और भाईचारे का पैगाम दिया।
ज़ुलुसे मोहम्मदी की शुरुआत कस्बा की जामा मस्जिद से की गई जो नगर के मुख्य बाजार से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से निकाला गया।
ज़ुलुसे मोहम्मदी का समापन बाजार स्थित गढ़ी वाले बाबा साहब की मजार पर हो गया।
नगर में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम एकता देखने को मिली यह दिन हमें संदेश देता है की इंसानियत और मोहब्बत से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इस मौके पर
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

रिपोर्ट कृष्ण कुमार

Jhansidarshan.in