झांसी मंडल में नए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने किया पदभार ग्रहण
झांसी, 04.09.2025: श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा झांसी मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया गया। निवर्तमान डीआरएम श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा श्री अनिरुद्ध को पदभार सौंपा गया। श्री अनिरुद्ध ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त पूर्व मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा को उनके नये असाइनमेंट के लिए शुभकामनाये दीं।
श्री अनिरुद्ध कुमार, भारतीय रेल सेवा के मैकेनिकल इंजीनियर (IRSME) के 1994 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे नई दिल्ली स्थित वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अथॉरिटी, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। श्री कुमार ने यांत्रिक अभियंत्रण में स्नातक की उपाधि आईआरआईएमईई, जमालपुर से प्राप्त की है जोकि इंजीनियरिंग काउंसिल, लंदन से संबद्ध हैं। उन्होंने इग्नू, नई दिल्ली से ऑपरेशंस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।
अपने सेवा काल में श्री कुमार ने धनबाद, रतलाम, अजमेर जोधपुर और दिल्ली मंडलों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।
रेलवे बोर्ड में कार्य करते हुए उन्होंने कार्यकारी निदेशक (आधुनिकीकरण), मुख्य परियोजना प्रबंधक (आईटी) तथा आरआईटीईएस में महाप्रबंधक (रोलिंग स्टॉक डिजाइन) के पदों पर भी कार्य किया है।
उनका अनुभव रोलिंग स्टॉक डिजाइन, संचालन व अनुरक्षण के साथ-साथ वेयरहाउसिंग, एग्री-क्रेडिट और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन तक विस्तृत है। श्री कुमार देश-विदेश में विभिन्न प्रबंधन विकास कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। उन्हें जनरल मैनेजर अवार्ड (दो बार) और रेलवे मंत्री पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया गया है।
04 सितम्बर 2025
रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (कोरबा–अमृतसर) एवं गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (अमृतसर–बिलासपुर) का सोनागिर (SONAGIRI) स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।
यह ठहराव दिनांक 07 सितम्बर 2025 से प्रभावी होगा।
गाड़ी संख्या 18237 कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सोनागिर स्टेशन पर दोपहर 12:50 बजे आगमन एवं 12:52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सोनागिर स्टेशन पर प्रातः 11:57 बजे आगमन एवं 11:59 बजे प्रस्थान करेगी।
इस ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 18237 एवं 18238 के विभिन्न स्टेशनों पर समय में आंशिक संशोधन किया गया है, जो दिनांक 07 सितम्बर 2025 से लागू होगा।
संशोधित समय इस प्रकार हैः
गाड़ी संख्या 18238
दतिया (DAA): आगमन 12:13, प्रस्थान 12:15
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (VLJ): पूर्व समयानुसार कोई परिवर्तन नहीं
गाड़ी संख्या 18237
दतिया (DAA): आगमन 13:07, प्रस्थान 13:09
ग्वालियर (GWL): आगमन 13:45, प्रस्थान 13:47
मुरैना (MRA): आगमन 14:16, प्रस्थान 14:18
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे संशोधित समयानुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएँ।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 78वें अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर, दिनांक 19.10.2025 से 07.11.2025 तक उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के “भोड़वाल माजरी” (बीडीएमजे) स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों को 2 (दो मिनट) अस्थायी ठहराव प्रदान करने की अधिसूचना जारी की है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है-क्र.सं. गाडी संख्या आगमन प्रस्थान स्टेशन गाडी संख्या आगमन प्रस्थान
1 15708 1432 1434 भोडवाल माजरी 15707 0441 0443
2 11842 1625 1627 11841 1016 1018
3 18102 0424 0426 18101 2210 2212
4 18310 0424 0426 18309 2210 2212
5 12926 1443 1445 12925 1208 1210
6 20808 0552 0554 20807 1548 1550
7 22686 0552 0554 22685 1300 1302
8 12472 1953 1955 12471 0625 0627
9 12474 1953 1955 12473 0625 0627
10 12476 1953 1955 12475 0625 0627
11 12478 1953 1955 12477 0625 0627
12 20434 0208 0210 20433 2128 2130
13 12716 1125 1127 12715 1405 1407
14 12484 1135 1137 12483 0713 0715
15 12218 1135 1137 12217 0713 0715
16 12449 1508 1510 12450 0428 0430
17 11905 2334 2336 11906 0543 0545