• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*समूहों ने खोली आत्मनिर्भरता की राह*

ByNeeraj sahu

Aug 28, 2025
*महिलाएं बन रही सशक्त सफल उद्यमी*
———————-
        झांसी के विकासखंड चिरगांव के गांव गुलारा में आज को गाय के गोबर से पेंट बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं तथा नए रोजगार के साधन अपना कर आर्थिक रूप से सम्पन्न बन रही है। इस प्रकार की रोजगार परक गतिविधियों को सरकार की तरफ से भरपूर सहयोग एवं सहायता प्रदान की जा रही हैं।
        जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि जनपद में समूह के माध्यम से समूह की महिलाओं द्वारा तरह-तरह की उद्यम लगाकर  सफल उद्यमी के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहे हैं। आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके सशक्त बनाने में समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं यह यूनिट न केवल पारंपरिक आर्थिक गतिविधियों से हटकर हटकर महिलाओं को आधुनिक गतिविधियों से जोड़ रही है अपितु स्थानीय संसाधनों को आर्थिक रूप से उपयोग करने में उनका सहयोग कर रही है l
 ‌    क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पटेल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाने में महिलाओं की अग्रणी की भूमिका रही है इस प्लांट के सफ़ल संचालन इसका ज्वलंत उदाहरण है। हम पश्चिमी संस्कृति से दूर रहकरअपने आसपास के संसाधनों को आर्थिक रूप से अपना कर स्वनिर्मित वस्तुओं के उपयोग हेतु मार्ग  प्रशस्त होगा।
         उपयुक्त स्वत रोजगार बृजमोहन अंबेड ने प्लांट के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 40 लाख की लागत का प्लांट  समूह की महिलाओं ने अपने स्वयं के आर्थिक सहयोग से संचालित किया है। डेवलपमेंट अल्टरनेट तारा ग्राम ने भी आर्थिक सहायता की है। गांव में संचालित गौशाला से गोबर प्राप्त कर इस यूनिट को एक सशक्त आर्थिक यूनिट के रूप में समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। उत्पादित पेंट की बिक्री प्लांट के संचालन आदि के लिए नमामि गया खादी प्राकृतिक पेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एम ओ यू किया गया है जो समूह की महिलाओं को पूर्ण सहयोग करेगा।
        ब्लॉक प्रमुख चिरगांव  राजकंतेश वर्मा वाले  ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विकासखंड में समूह की महिलाओं द्वारा संचालित समस्त अजीविका गतिविधियों में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा तथा उनके साथ कदम से कदम मिलाकर  आर्थिक विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने में हमेशा तत्पर रहेंगे l
      गोवर्धन प्रेरणा महिला लघु उद्योग समिति के अध्यक्ष पुष्पा देवी सचिव दमयंती एवं कोषाध्याक्ष शबाना बानो ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सपना आज हकीकत में बदल गया है सरकार एवं सरकारी योजनाओ ने उनके विकास के पंख लगाए हैं और पूरे मन योग से प्लांट को संचालित करते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर  बनाएंगे।
      इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा डेवलप अल्टरनेटिव के डायरेक्टर नवनीत सिंह जिला मिशन प्रबंधक मनजीत सिंह नन्हे राम ब्लॉक मिशन प्रबंधक अमित जैन आजाद कुमार गौतम ग्राम प्रधान अनिल कुमारी बैंक सखी रूबी बबली  प्रियंका बिनाम सहित समूह की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी संचालन बिनम ने किया।
Jhansidarshan.in