• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

ByNeeraj sahu

Aug 28, 2025

मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

झांसी। पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट कार्यकारिणी द्वारा संस्थान मैदान में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज प्रातः 9 बजे मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात रेल संस्थान सचिव श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेजर ध्यानचन्द ने विश्व पटल पर झांसी और भारत का नाम गौरवान्वित किया तथा हॉकी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और इसी माध्यम से वे भी अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करें।

इसके बाद सिक्स-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए मैचों में बालिका वर्ग में एलबीएम हॉकी अकादमी और महादेवी एकादश 1-1 से बराबरी पर रहीं। दूसरे मैच में महारानी लक्ष्मीबाई एकादश ने ध्यानचन्द स्टेडियम को 3-1 से पराजित किया। अंडर-16 बालक वर्ग में सुरजी एकादश ने शंकरलक्ष्मण एकादश को 5-4 से, के.डी. सिंह एकादश ने रविन्द्रपाल एकादश को 8-6 से तथा बलबीर एकादश ने एलबीएम अकादमी को 5-4 से हराया। इस अवसर पर सुबोध खाण्डेकर, मुन्नालाल कुशवाहा, संजय भारती, सतीश लाल, सुरेश भगौरिया, जावेद उल्ताफ, इकमत उल्ला सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में रेल कर्मचारियों की अंतरविभागीय स्व. कालीचरण फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में वर्कशॉप इलेवन ने जनरल एडमिन को 1-0 से पराजित किया। निर्णायक गोल सदानन्द ने किया। दूसरे मैच में स्टोर की टीम के अनुपस्थित रहने पर कमर्शियल टीम को वॉकओवर मिला। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया तथा आभार रेल संस्थान सचिव श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

 मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के कुशल निर्देशन में झाँसी मंडल के विभिन्न खंडों में दिनांक 25 अगस्त 2025 को विशेष टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

झाँसी–ललितपुर खंड

अभियान के दौरान झाँसी–ललितपुर खंड में गहन जाँच की गई। इस दौरान स्टेशनों पर एवं गाड़ियों संख्या 64616 तथा 12721 में विशेष चेकिंग की गई। कुल 55 मामले बिना टिकट/अनियमित यात्रा के पकड़े गए, जिनसे ₹16,805 का जुर्माना वसूला गया। इस चेकिंग में मुख्य रूप से नीलम सिंह, सुनील यादव, सुमन देवी, शालू खरे एवं लव शर्मा सम्मिलित रहे।

ग्वालियर–कैलारस खंड

इसी क्रम में ग्वालियर–कैलारस खंड में भी विशेष चेकिंग की गई। यहाँ कुल 19 मामले सामने आए जिनसे ₹5,115 का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर.के. वर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीणा एवं चेकिंग स्टाफ शिवेंद्र सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रेलवे का संदेश

भारतीय रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झाँसी मंडल ने
अलार्म चेन पुलिंग पर कस कसा शिकंजा
01 अगस्त से 25 अगस्त तक 215 मामलों में कार्यवाही, ₹17,215 का जुर्माना वसूला गया

झाँसी, 26 अगस्त 2025। झाँसी रेल मंडल द्वारा ट्रेनों में बिना वजह की जा रही अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। यह कदम ट्रेनों के समयबद्ध संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
दिनांक 01 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 के बीच मंडल में कुल 215 चेन पुलिंग के मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 180 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया तथा 35 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल ₹17,215 का अर्थदंड वसूला गया।
स्टेशनवार प्रमुख आंकड़े
1. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन – 49 मामले दर्ज, सभी यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।
2. ग्वालियर स्टेशन – 52 मामलों में 20 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया, कुल ₹10,815 वसूले गए।
3. मुरैना स्टेशन – 38 मामलों में ₹5,500 का जुर्माना वसूला गया।
4. ललितपुर स्टेशन –33 मामलों में ₹400 का जुर्माना वसूला गया।
5. बाँदा स्टेशन – 15 मामलों में ₹500 का जुर्माना वसूला गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि
“चेन पुलिंग की अनावश्यक घटनाएँ ट्रेनों की गति और सुरक्षा दोनों को प्रभावित करती हैं। यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि अन्य यात्रियों को असुविधा का कारण भी बनता है।”
उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि केवल आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का प्रयोग करें, अन्यथा इस कृत्य पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है जिसका विवरण निम्‍नवत है:-

गाड़ी सं 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुरी साप्ताहिक विशेष गाड़ी

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से-  01929, प्रत्येक शुक्रवार , दिनांक  19.09.25 से 28.11.25 = 11 फेरे
पुरी  से-  01930, प्रत्येक शनिवार , दिनांक 20.09.25 से 29.11.25 = 11 फेरे
गाड़ी संरचना – एसएलआर -02, एसी द्वितीय -02, स्लीपर -04, एसी तृतीय -05, इकॉनमी कोच -06 =19

समय एवं ठहराव –
01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- पुरी   01930 पुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
आगमन प्रस्थान स्टेशन आगमन प्रस्थान
…… 1155 (शुक्रवार) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 1115 (सोमवार) ….
1218 1220 दतिया  0940 0942
1244 1246 डबरा   0908 0910
1325 1330 ग्वालियर 0825 0830
1352 1354 मालनपुर 0730 0732
1420 1422 सोनी 0630 0632
1500 1502 भिंड 0610 0612
1548 1550 इटावा 0528 0530
1710 1715 गोविंदपुरी 0240 0245
1830 1832 फ़तेहपुर 0018 (Mon) 0020
1955 2000 सूबेदारगंज 2245 2250
2210 2215 मिर्ज़ापुर 2100 2102
0010 0015 (शनिवार) पं दीनयाल उ 1900 1905
0250 0255 गया 1525 1530
0410 0412 कोडेरमा 1408 1410
0515  0517 पारसनाथ 1310 1312
0600 0605 गोमोह 1230 1235
0905 0910 आद्रा 1010 1015
1000 1002 बांकुर 0900 0902
1028 1030 बिष्णुपुर 0828 0830
1145 1147 मिदनापुर 0718 0720
1225 1235 हिजली 0620 0630
1453 1455 बालासोर 0450 0452
1556 1558 भद्रक 0410 0415
1630 1632 जाजपुर के रोड 0235 0237
1725 1730 कटक 0145 0150
1810 1815 भुवनेश्वर 0100 0105
1845 1855 खुर्दा रोड 0030 (रविवार ) 0035
2015 (शनिवार) .. पुरी   प्रस्थान  2345 (Sat)

झाँसी–कानपुर रेलखण्ड (चिरगाँव यार्ड) पर स्थित मैन्युअल समपार संख्या 0–135 पर रेलवे मरम्मत (ओवर हॉलिंग) कार्य किया जाएगा। इस कारण यह समपार दिनांक 30 अगस्त 2025 सुबह 08:00 बजे से 01 सितम्बर 2025 शाम 20:00 बजे तक सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा।

इस अवधि में वाहनों का आवागमन नजदीकी समपार संख्या 133 एवं LHS–136 से किया जा सकेगा।

अनुरोध है कि आमजन असुविधा से बचने हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

 

Jhansidarshan.in