बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में शिक्षकों के संगठन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर झांसी की एक बैठक आयोजित हुई.
बैठक में शिक्षकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं नये सत्र के प्रारंभ होने पर किए जाने वाले नए कार्यों पर चर्चा की गई. प्रोफेसर मुन्ना तिवारी के द्वारा सभी को अवगत कराया की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की पंजीकरण का नवीनीकरण कर लिया गया है और शीघ्र ही नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी. समय-समय पर शिक्षकों को आने वाली कठिनाइयां को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखना, शिक्षकों के समय अनुसार प्रमोशन सुनिश्चित करने एवं विश्वविद्यालय की छवि खराब करने में अग्रसर कई सारे लोगों को ऐसा करने से रोकने के लिए सभी सदस्यों के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति जी को उनके जन्म दिवस पर सभी सदस्यो द्वारा उनको फूल देकर सम्मानित किया गया एवं विश्वविद्यालय के विकास में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनको धन्यवाद प्रेषित किया गया । शिक्षकों के वर्तमान समय की चुनौतियों के संबंध में ज्ञापन कुलपति जी को प्रेषित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों में लंबे समय से जमे हुए लोगों को बदले जाने की मांग की गई एवं विश्वविद्यालय के विकास में शिक्षकों के द्वारा सदैव एक सकारात्मक योगदान दिए जाने का वचन शिक्षकों के द्वारा माननीय कुलपति जी को दिया गया । बैठक में प्रोफेसर मुन्ना तिवारी प्रोफेसर अपर्णा राज प्रोफेसर पूनम पुरी प्रोफेसर सौरभ श्रीवास्तव प्रोफेसर आलोक वर्मा प्रोफेसर एम एम सिंह , प्रो देवेश निगम, डॉ अश्विनी कुमार ,डॉ प्रज्ञा ,डॉ अचला पांडे, डॉ श्रीहरि त्रिपाठी ,डॉ विपिन कुमार, डॉ अतुल गोयल, डॉ शिप्रा सक्सेना, डॉ रितु सिंह, डॉ विनोद कुमार, डॉ निधि श्रीवास्तव, समेत सभी सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्टतम शिक्षक प्रो एसपी सिंह जी के द्वारा की गई प्रोएसपी सिंह द्वारा विश्वविद्यालय में विकास के नए आयाम के संदर्भ में सभी को अवगत कराया गया एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए-नए कार्य करने के लिए सभी को आगे आने और शोध प्रकोष्ठ की ओर से संपूर्ण सहयोग दिए जाने की बात कही कही गई ।अंत में प्रो सौरभ श्रीवास्तव द्वारा आभार प्रकट किया गया।