
भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, मंडल खेलकूद संघ एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) झाँसी मंडल द्वारा आज दिनांक 13.08.2025 को “हर घर तिरंगा” मुहिम के अंतर्गत एक विशेष साइकिल एवं मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेल सुरक्षा बल कार्यालय (पूर्व टी.ए. कार्यालय) तक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने “हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा हमारी शान है, और जब भी यह लहराता है, हमें गर्व और गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी देशवासी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गर्व के इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने रैली में बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों की सहभागिता को तिरंगे के प्रति सजगता और सम्मान का प्रतीक बताया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल खेलकूद अधिकारी श्री नन्दीश शुक्ला ने भी कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी रेल अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
इस रैली में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरुप मिश्र, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (O&F) श्री गौरव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/ओपी श्री शिवम् श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री जे. संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंडल के खिलाड़ी, स्काउट्स एवं गाइड्स, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन सम्मिलित हुए। रैली का सफल आयोजन श्री अरविंद कपूर के संयोजन में संपन्न हुआ।
(2)
झाँसी मण्डल में “नशा मुक्त भारत अभियान-2025” के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
आज दिनांक:13.08.2025 को झाँसी मण्डल में “नशा मुक्त भारत अभियान-2025” के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया I शपथ समारोह का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों के शाखाधिकारी और कर्मचारीगण शामिल हुए।
इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक ने नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में संकल्प दिलाया और सभी को प्रेरित किया कि वे अपने समुदाय, परिवार और दोस्तों को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि परिवर्तन हमेशा भीतर से शुरू होता है, इसलिए हमें मिलकर अपने देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निम्न शपथ ग्रहण करायी”
“प्रिय साथियों,
युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होती है तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः यह अत्यंत आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ें। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, आज हम नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एकजुट होकर यह संकल्प लेते हैं कि न केवल समाज, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं भी नशा मुक्त होंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए।
इसलिए आइए हम सब मिलकर झाँसी, उत्तर प्रदेश को नशामुक्त कराने का दृढ़ निश्चय करें।
मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपने देश को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूँगा।
जय हिन्द!
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरुप मिश्र, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (O&F) श्री गौरव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/ओपी श्री शिवम् श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री जे. संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
(3)
स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में झांसी मंडल में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
झांसी। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेल प्रशासन द्वारा 01 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशन में चलाये जा रहे इस अभियान का उद्देश्य है कि 15 अगस्त को देश की आज़ादी के पर्व को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में मनाया जा सके तथा सभी स्टेशनों पर स्वच्छता की झलक दिखाई दे।
विभिन्न आयोजन के क्रम में आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं स्टेशन परिसरों में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया, आज के दिन विशेष रूप से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्टेशन परिसर में सूचना चस्पा करायी गयी तथा स्लोगन / पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर अधिकतम यात्रियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया I स्टेशनों पर वाटर बूथ तथा सर्कुलेटिंग क्षेत्र में स्वच्छता के स्तर का विशेष ध्यान गया, इस दौरान मंडल की विभिन्न कैटरिंग स्टाल्स, रेस्टोरेंट, ट्रेनों में पेंट्री कार, रीफ्रेश्मेंट रूम आदि पर भी वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया और सभी सम्बंधित स्टाफ को स्वच्छता शपथ दिलाते हुए, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया I
यात्रियों को स्वच्छता बनाये रखने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु अपील की गई कि वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा प्लास्टिक का उपयोग न करें, और इस वृहद अभियान में रेल प्रशासन का साथ दें l
(4)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाडी संख्या 01707/01708 जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर स्वतंत्रता एवं जन्माष्टमी विशेष गाडी का सञ्चालन किया जा रहा है :
Train no. 01707/01708 JBP-NZM-JBP Independence & Janmashtami Special trains
| Train No. | 01707/01708 JBP-NZM -JBP weekly FRI,MON Special | |
| दिन | जबलपुर से :- गुरूवार, रविवार निजामुद्दीन से : – शुक्रवार, सोमवार | |
| सञ्चालन तिथि | जबलपुर से: 14.08.25 & 17.08.25 = 02 फेरे
निजामुद्दीन से: 15.08.25 & 18.08.25= 02 फेरे |
|
| कोच संरचना 14.08.25 | 2-SLR/D, 08 सामान्य श्रेणी, 5- तृतीय एसी, 02 द्वितीय एसी = 17 कोच | |
| कोच संरचना 17.08.25 | 2-SLR/D, 04 सामान्य श्रेणी, 13 स्लीपर श्रेणी, 2- तृतीय एसी, 01 द्वितीय एसी = 22 कोच |
समय सारणी
| 01707 JBP-NZM SPL | स्टेशन | 01708 NZM -JBP SPL | ||
| आगमन | प्रस्थान | आगमन | प्रस्थान | |
| THU,SUN | 18.30 | जबलपुर | 08.10 | SAT,TUE |
| 19.50 | 20.00 | कटनी | 06.00 | 06.10 |
| 21.30 | 21.32 | दमोह | 03.30 | 03.35 |
| 22.45 | 22.50 | सागर | 02.15 | 02.20 |
| 03.25 | 03.35 | झाँसी | 21.35 | 21.40 |
| 04.50 | 04.55 | ग्वालियर | 18.20 | 18.25 |
| 07.45 | 07.50 | आगरा | 15.40 | 15.45 |
| 09.00 | 09.02 | मथुरा | 14.18 | 14.20 |
| 11.10 | FRI,MON | निजामुद्दीन | FRI,MON | 12.30 |
(5)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
- गाड़ी संख्या 04159 कानपुर सेन्ट्रल-उधना वन वे विशेष-
कानपुर सेन्ट्रल से- 04159, दिनांक 14.08.25 = 01 फेरा
गाड़ी संरचना – सामान्य श्रेणी -18, एसएलआर -02 = 20 कोच
समय एवं ठहराव –
| 04159 कानपुर सेन्ट्रल -उधना | स्टेशन | |
| आगमन | प्रस्थान | |
| (गुरुवार) | 1420 प्रस्थान | कानपुर सेन्ट्रल |
| Pass | 1500 | भीमसेन |
| 1530 | 1532 | पुखरायां |
| 1603 | 1605 | उरई |
| 1855 | 1905 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी |
| 2050 | 2052 | ललितपुर |
| 2300 | 2305 | बीना |
| 0200 | 0205 | रानी कमलापति |
| 0340 | 0350 | इटारसी |
| Pass | 0620 | खंडवा |
| 0750 | 0755 | भुसावल |
| Pass | 0840 | पालधी |
| 0913 | 0915 | अमलनेर |
| 1030 | 1040 | नंदूरबार |
| 1245 | 1247 | चलथाम |
| आगमन 1330 | (शुक्रवार) | उधना |