• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रथम महिला शिक्षका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

ByNeeraj sahu

Jan 3, 2025

प्रथम महिला शिक्षका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

झांसी:आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा के मुख्य अतिथि में एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल की अध्यक्षता में महान समाज सेविका सावित्री बाई फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई ।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि महान समाज सेविका सावित्री बाई फुले ने प्रथम महिला शिक्षिका के रुप में नारी शिक्षा और उनके अधिकारों के लिये उल्लेखनीय कार्य किया।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में नीता अग्रवाल ने कहा कि वह सही मायने में महिला सशक्तिकरण की प्रणेता थी जिन्होनें महिलाओं को स्वाभिमान और सम्मान के साथ जीने का मार्ग दिखलाया।
कार्य. जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा ने कहा कि महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले जीवन पर्यन्त शिक्षा और समानता के लिये कार्य किया।
इस मौके पर अखिलेश गुरुदेव, भरत राय,अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र वर्मा शीलू, उमाचरण वर्मा, नीरज सेन, रोवेश खान एवं धर्मेंद्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का संचालन सेवादल महिला विंग की जिलाध्यक्ष इंदिरा रायकवार ने किया।

Jhansidarshan.in