• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नेहा और अनूप के जन्मदिन पर तिलक व माल्यार्पण कर दी गई शुभकामनायें

ByNeeraj sahu

Jan 3, 2025

नेहा और अनूप के जन्मदिन पर तिलक व माल्यार्पण कर दी गई शुभकामनायें

झाँसी। संघर्ष सेवा समिति अपने सदस्य व सहयोगियों के साथ परिवारिक सम्बंधों को प्रगाढ़ करने हेतु सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ एवं जन्मदिवस आदि कार्यक्रमों को आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में संगठन के सदस्य अनूप खरे और नेहा चौबे का जन्मदिवस समिति कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। दोनों सदस्यों को तिलक एवं माल्यार्पण व बुके भेंटकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात केक काटा गया। कार्यालय पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नेहा और अनूप को मंगलमय जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ० संदीप ने कहा संघर्ष सेवा समिति के सभी सदस्य परिवार के रूप में अपने विशेष दिनों को एक साथ मिलजुल कर मनाते हैं। जिससे संगठन सशक्त होता है और एक दूसरे का सहयोग करने की भावनायें भी जागृत होती हैं नीलू रायकवार हमारे संगठन की सक्रिय सदस्य हैं इन्होंने संगठन के विभिन्न कार्यों में विशेष योगदान दिया है हमारा पूरा संगठन उनके सुख-दुख में तन मन धन से साथ खड़ा है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर मनीष समाधिया, वर्षा, के. वी श्रीवास, अनिता कुशवाहा, कुसुम, महेंद्र रायकवार, मास्टर मुन्नालाल, कमल मेहता, देवेंद्र सेन, सुशांत गेडा, दीपक यादव सूरज प्रसाद वर्मा, उत्तम सिंह सरपंच, शंकर प्रजापति, संदीप नामदेव, अरुण पांचाल, दीक्षा साहू आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in