• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूँ क्रय हेतु पंजीकृत कृषकों को एस०एम०एस० द्वारा सूचना दी जाये

ByNeeraj sahu

Jan 3, 2025

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूँ क्रय हेतु पंजीकृत कृषकों को एस०एम०एस० द्वारा सूचना दी जाये

आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० जवाहर भवन लखनऊ के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत्त गेहूँ क्रय व्यवस्था के अनुसार पंजीयन व क्रय का प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों के अतिरिक्त जनपद के पंजीकृत कृषकों को एस०एम०एस० के माध्यम से सूचित किया जाना है।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/ जिला खरीद अधिकारी श्री वरूण कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि विभागीय वेबसाइट fes.upgov.in पर “गेहूँ खरीद हेतु किसान पंजीकरण के लिंक पर जनपद के समस्त किसानों को सरकारी गेहूँ कय केन्द्रों पर अपना गेहूँ विक्रय करने से पूर्व अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसान किसी भी साइबर कैफे/जन सेवा केन्द्र या अपने लैपटॉप / कम्प्यूटर से अत्यन्त ही सरल प्रकिया के द्वारा अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वर्तमान गेहूँ कय वर्ष 2025-26 में सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2425/- प्रति कुन्तल घोषित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/ जिला खरीद अधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूँ खरीद योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाये जाने के दृष्टिगत अपने विभाग के डाटाबेस में पंजीकृत समस्त किसानों को एस०एम०एस० के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।

Jhansidarshan.in