उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के मनमोहन मिश्र अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2024 से किए गए सम्मानित
हरवर्ष की भाति इस वर्ष भी अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इसमे माननीय केंद्रीय मंत्री, रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, अश्विनी वैष्णव द्वारा दिनांक 21.12.2024 को भारत मंडपम दिल्ली में रेल कर्मचारियो एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के मनमोहन मिश्र को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2024 के लिए सम्मानित किया गया । इस समारोह में झांसी मंडल के मनमोहन मिश्र सहित उत्तर मध्य रेल्वे के 05 कर्मचारी और अधिकारीसम्मानित किए गए।
मनमोहन मिश्र ट्रैक मेन्टेनर III के पद पर यूनिट नं. 158 चित्रकूटधाम स्टेशन , झाँसी मंडल में कार्यरत हैं। कर्मचारी के अथक परिश्रम एवं लगन के कारण PQRS किमी. 1320/0-1340/0 एवं BCM मशीन का कुशल संचालन वरिष्ठ अनुभाग अभियन्ता/रेलपथ/चित्रकूटधाम कर्वी के आधीन सकुशल सम्पन्न हुआ। स्क्रैप मटेरियल के निस्तारण में इन्होंने काफी योगदान दिया है। श्री मनमोहन मिश्र कर्तव्यनिष्ठ, सत्यनिष्ठ एवं लगनशील हैं। इनके कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।