भव्यता के साथ निकाली गयी खंगार क्षत्रिय स्वाभिमान यात्रा
जालौन :० अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपना दल एस के प्रदेश महासचिव युवा मंच ओंकार सिंह ठाकुर (विकी,भईया) के नेतृत्व में महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती के उपलक्ष्य में खंगार क्षत्रीय स्वाभिमान वाहन यात्रा निकाली गयी। यात्रा का मार्ग बंगरा से राम पुरा तक निश्चित किया गया था। जिसमें सैकड़ों 4 पहिया व 2 पहिया वाहनों की संख्या के साथ हजारों समाज के भाई बन्धु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। विशेषत: 3 पहिया वाहन ऑटो की सैकड़ों की संख्या आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा बंगरा से प्रारंभ हुई। इस यात्रा के दौरान प्रभान सिंह, अवध दीक्षित , अमित, आर्यन, शिव सिंह द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मार्ग में कैलोर में अरुण, योगेन्द्र माधौगढ में , शिवम परिहार ,मनीष,अर्पित पवन गुप्ता,मिहोनी में राघव, अभिषेक , सूर्य प्रताप,रजपुरा में हुकुम, रवि, महेंद्र भगवानदास , व रामपुरा में हनुमंतपुरा प्रधान अरविंद , दीपक राठौर, विनोद प्रधान लला, मनीष, अहसान द्वारा स्वागत किया गया।यात्रा के अंत में ओंकार ठाकुर ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कर प्रधानो व बुजुर्गों का सम्मान कर आभार प्रकट किया। यात्रा में अपना दल जिलाध्यक्ष जालौन अनिल अटरिया, अध्यक्ष राम, रूप परिहार, पुनीत,प्रशांत, मनोज, राहुल, उत्तम, अमित, मनोज, नृपत,रवि,मानवेंद्र, अजहर,अरुण, अन्वर,राजा,आशु,कृष्णपाल,बलवीर, दीप,हुकुम गोहन आदि सम्मिलित हुए।