कांग्रेस पार्टी के युवा नेता प्रभात पाण्डेय को जिला कांग्रेस कमेटी जनपद जालौन ने केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि की अर्पित
आज दिनांक 18 दिसम्बर 2024, दिन बुधवार को लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और प्रदेश सचिव प्रभात पाण्डेय का दुखद निधन हो गया। उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी, जनपद जालौन उरई ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर गांधी चबूतरे पर एकत्र होकर मोमबत्ती जलाकर प्रभात पाण्डेय की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। कांग्रेस जनों ने इस दुखद घटना की कड़ी निन्दा करते हुए प्रदेश सरकार और लखनऊ पुलिस के कार्यों पर सवाल उठाए। पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है ।जिससे पार्टी और उनके समर्थक गहरे शोक में डूब गए हैं। प्रभात पाण्डेय के निधन ने न केवल कांग्रेस पार्टी को बल्कि प्रदेश की राजनीति को भी गहरा आघात पहुँचाया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष डॉ. रेहान सिद्दीकी, शकुंतला पटेल, वीरपाल राजपूत, देवेंद्र बाल्मिकी, दुलीचन्द्र विश्वकर्मा, अयूब अंसारी, यागवेंद्र सिंह समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रभात पाण्डेय के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रभात पाण्डेय की सेवाओं और संघर्षों को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस शोक संदेश के माध्यम से कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इस कठिन समय में एकजुट है और अपने नेता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहा है।