• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कायर्क्रम विकास खण्ड बबीना सभागार में आयोजित किया गया

ByNeeraj sahu

Dec 20, 2024

विधान से समाधान कायर्क्रम के अन्तर्गत ब्लाक स्तर पर महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कायर्क्रम विकास खण्ड बबीना सभागार में आयोजित किया गया

उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी के मार्गदर्शन में विधान से समाधान कायर्क्रम के अन्तर्गत ब्लाक स्तर पर महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कायर्क्रम का आयोजन विकास खण्ड बबीना सभागार में आयोजित किया गया।
कायर्क्रम में ग्रामीण क्षेत्र से महिलाये उपस्थित हुयी, रिसोर्स पर्सन के रूप में डा0 मनोज कुमार सोनी, सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0) रितु शर्मा सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) द्वारा महिलाओं को विधान से समाधान कायर्क्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी द्वारा महिलाओं के अधिकार के बारे में जागरूक करते हुये विधिक सेवा प्राधिकरण/शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी, उनकी समस्याओं के निराकरण के उपाय बताये गये । उक्त अभियान के दौरान संज्ञान में आया कि समाज के अन्तिम पायदान पर खडे इन व्यक्तियों के पास समुचित आवास, स्वच्छ पानी, राशन कार्ड आदि की प्रमुख समस्यायें है, इन व्यक्तियों से वांछित अभिलेख आदि सहित प्राथर्ना पत्र माॅगे गये, जिससे उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वे अपनी शिकायत एंव विधिक सहायता हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कायार्लय, जो जनपद न्यायालय परिसर में स्थित है, मेें सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं, उनकी समस्या निराकरण हेतु हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के अधिकारों से सम्बन्धित कानूनी पुस्तक, डायरी, पेन, लंच पैकेट, फोल्डर/पम्पलेट आदि निःशुल्क वितरित किये गये। कायर्क्रम के अन्त में प्रधान सहायक अजब सिंह द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Jhansidarshan.in