• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश

ByNeeraj sahu

Dec 17, 2024

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश

टीम के सदस्यों ने पंचायत भवन के आगे करीब 63 लाख से बने नव निर्मित अमृत सरोवर (बड़ा तालाब) का अवलोकन किया। इस बीच उन्होंने तालाब के किनारे पौधारोपण कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद टीम शमशान घाट के निकट 35 लाख रूपये की लागत से बने चैकडेम/रपटा का निरीक्षण किया। उनके साथ मौके पर लद्यु सिंचाई विभाग के अघिशासी अभियंता अश्विनी सिन्हा, सहायक अभियन्ता मानवेन्द्र सिंह एवं अवर अभियन्ता नाथीराम ने टीम के सदस्यों को तालाब एवं चैकडेम के निर्माण कार्य से जुड़ी तमाम जानकार

सीडीओ संग बैठक कर जानी योजना की प्रगति

विकास भवन स्थित सभागार में टीम के सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद के साथ बैठक कर जनपद में अटल भूजल योजना के कार्यों की प्रगति को जाना। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वाटर सिक्युरिटी प्लान 2024-25 में प्रस्तावित (डिमांड एंड सप्लाई साइड) के कार्यों (कन्वर्जेन्स एवं इंसेंटिव) के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट साझा की। इस मौके पर श्रम एवं रोजगार, लघु सिंचाई, भूमि संरक्षण, उद्यान एवं कृषि विभाग सहित लाइन डिपार्टमेंट के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in