• Mon. Oct 20th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मुरेना रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा

ByNeeraj sahu

Dec 17, 2024

मुरेना रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा

आज, दिनांक 17 दिसंबर 2024 को मुरेना रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा और अनियमित गतिविधियों पर रोकथाम के लिए एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान कुल 131 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के लिए पकड़ा गया, जिनसे ₹88,900 का रेलवे राजस्व और जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया।

इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षकों में आर के छारी, आर के श्रीवास्तव, प्रियंक पुरोहित, विकास श्रीवास्तव, नागेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र धुरैया, रामनिवास मीना, मुदस्सर खान, मनोज त्रिपाठी रामकेश मीना ने अहम भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता और समर्पण के कारण यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा का बयान:
“रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जांच अभियानों को नियमित रूप से जारी रखेगा। यात्रियों से अपील है कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें, यात्रा के लिए वैध टिकट लें, और रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।”

रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति प्रतिबद्ध है और अनियमित यात्राओं पर सख्त कार्रवाई करता रहेगा।

Jhansidarshan.in