भाजपा कुशासन के खिलाफ 18 को कांग्रेस करेंगी विधान सभा का घेराव : नीलांशु चतुर्वेदी
पूर्व केंद्रीयमंत्री प्रदीप जैन आदित्य बनाए गये वरिष्ठ पर्यवेक्षक
झांसी: आज सर्किट हाउस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने 18 दिसंबर को कांग्रेस के विधान सभा घेराव को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
उन्होने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता योगी सरकार के कुशासन से त्राहि- त्राहि कर रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और अपनी नाकामी छुपाने के लिये सिर्फ धार्मिक तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। सरकार की जन विरोधी नीतियों बिजली कम्पनियों के निजीकरण, प्रदेश के किसानों , युवाओं की समस्याओं, प्रदेश की बदहाल स्वास्थ सेवाएं एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था, झांसी मेडीकल कॉलेज में हुये अग्निकांड एवं झांसी नगर निगम में स्मार्ट सिटी में हुये 300 करोड़ के घोटाला तथा अन्य जनहित से जुडे मुद्दों को लेकर विधान सभा का घेराव किया जायेगा। जिसमें बुंदेलखण्ड- कानपुर जोन से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसके लिये जनपदवार वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है। झांसी जनपद का पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को बनाया गया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास उर्फ डमडम महाराज, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, कार्य वाहक जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता , बलवान सिंह यादव, प्रिंस कटियार, अमीर चंद आर्य, गिरजा शंकर राय, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
इस सम्बंध में कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जनपद झांसी व ललितपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के कुशासन के खिलाफ 18 को लखनऊ में विधान सभा घेराव को सफल बनाने के लिये भारी संख्या में भागेदारी करने का आव्हान किया।
बैठक को चंद्र भूषण बुंदेला गुड्डू राजा, राहुल रिछारिया, प्रभारी प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा, मनीराम कुशवाहा, बलवन्त राजपूत, दीपक शिवहरे, शिव नारायण परिहार आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, अरविंद बब्लू, अखिलेश गुरुदेव, युवराज सिंह यादव, अमीरचंद आर्य,पंकज मिश्रा, इन्दिरा रायकवार, राजपाल सिंह बुंदेला, प्रकाश नारायण सैनी, रम्मू कनकने, मनीष दुबे, राकेश रजक , पवन विश्वकर्मा, रामनरेश दुबे, सरदार जसपाल बन्टी, मनीष श्रीमाली, आशीष दुबे, सुशील अहिरवार, प्रदुम्न सिंह तोमर सुखदेव सिंह दीपू, अश्विनी पश्तो, अभिषेक चतुर्वेदी, राजेंद्र बुंदेला, वीरेंद्र यादव, प्रवीण कोतवाल भारत राय नफीस मकरानी, शाहनवाज खान, महिपाल प्रजापति सचिन श्रीवास जीतू राजा श्रीवास राजकुमारी दुबे सफीक अहमद मुन्ना डॉ राम सिंह यादव मोहन चंदेल, आदि मौजूद रहें।
संचालन मनोज गुप्ता ने किया और अंत में जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने आभार व्यक्त किया।