• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन में सहयोग हेतु पत्र

ByNeeraj sahu

Dec 12, 2024

पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन में सहयोग हेतु पत्र

आप सभी को यह पत्र लिखते हुए मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि आज भी हमारे बुंदेलखंड के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, लेकिन हमारी खनिज संपदाओं का शोषण किया जा रहा है, जबकि यहां के निवासियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। बुंदेलखंड के लोग आज भी रोजगार के लिए तरस रहे हैं। यहां के बच्चों के लिए झांसी में स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की फीस इतनी अधिक है कि कई परिवारों के लिए इसे वहन करना असंभव है।

स्वतंत्रता के 77 वर्षों के बाद भी यहां की रेलवे लाइनें पूरी तरह से नहीं पहुंच पाई हैं, सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, और सिंचाई के संसाधनों की भारी कमी है। इसके अलावा, डिफेंस कोरिडोर और बीड़ा के नाम पर केवल छलावा किया जा रहा है, जो बुंदेलखंड के विकास के लिए असंवेदनशील है।

इन समस्याओं का समाधान सिर्फ और सिर्फ पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण में ही है। हमारा आंदोलन केवल इस क्षेत्र के विकास के लिए नहीं, बल्कि यहां के निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। यह राज्य बुंदेलखंड के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए आवश्यक है।

मैं आपसे अपील करता हूं कि आप इस आंदोलन में हमारे साथ खड़े हों और हम सभी मिलकर एक मजबूत और समृद्ध बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Jhansidarshan.in