विदाई के वक्त भावुक हुई सीओ अर्चना सिंह, नागरिकों ने कार्यप्रणाली को खूब सराहा
कोंच(जालौन): कोंच सीओ अर्चना सिंह का स्थानांतरण होने पर गुरुवार को कोतवाली कोंच में आयोजित विदाई कार्यक्रम में नगर के तमाम व्यापारियों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने मौजूद रह कर उनके कार्यकाल की खूब सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कोतवाली में संपन्न कार्यक्रम में विदाई के वक्त सीओ अर्चना सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यहां की यादों को समेट कर वह अपने साथ ले जा रहीं हैं। यहां मिले प्यार और सहयोग को वह कभी भुला नहीं सकतीं हैं। उन्हें विदा देने आए लोगों ने भी उनके कार्य व्यवहार की खूब सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कोंच कोतवाल अरुण कुमार राय ने कहा, सीओ मैम के दिशा निर्देशन में उन्हें काम करने का मौका मिला और वह कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सफल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मृदुल दांतरे ने किया। इस मौके पर कोतवाल अरुण कुमार राय, एसआई संजीव दीक्षित, एसआई अविनीश पटेल, एसआई संतराम कुशवाहा, एसआई मनीष तिवारी, एसआई प्रवीण कुमार, राजा भैया, गंगा याज्ञिक, वरिष्ठ पत्रकार पी.डी. रिछारिया, वरिष्ठ पत्रकार चौधरी बृजेंद्र मयंक,पत्रकार अफजाल खान,पत्रकार हरिश्चंद्र तिवारी,पत्रकार संजय सोनी,पत्रकार रविकांत द्विवेदी, राहुल राठौर, तरुण निरंजन, सौरभ मिश्रा, विवेक दुवे, दुर्गेश कुशवाहा, आलम खान, राजकुमार दोहरे, सुंदरम सोनी, संतोष सोनी, अली जावेद, मुन्नबर अली, इमरान खलीफा, हरगोविंद खुराना, सुशील दूरवार, संजय लोहिया, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, डंपी यादव, मंगल अग्रवाल, के के गुप्ता, अनिल कपूर, दीपू अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, विकार अहमद, छोटू बहरे, मुकेश सोनी, वेदी अग्रवाल, विजय अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।