• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 10 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार

ByNeeraj sahu

Dec 11, 2024

महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 10 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार

झाँसी मंडल के अनिल परिहार, कान्सटेबल बने माह नवम्बर, 2024 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

दिनांक 10.12.2024 को नवम्बर माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, उपेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 10 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में झाँसी मंडल से राजेश कुमार मीना, कांटेवाला/रायरू/ झांसी मण्डल तथा अनिल परिहार, कान्सटेबल/ग्वालियर/झांसी मण्डल कर्मचारियों को 2000/- नकद व प्रशस्ति पत्र तथा विशेष संरक्षा पुरस्कार के रूप में अनिल परिहार, कान्सटेबल/ ग्वालियर/ झांसी मण्डल को माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के लिए 3000/- एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
श्री अनिल परिहार, कान्सटेबल/ ग्वालियर/ झाँसी मण्डल ने दिनांक 29.09.24 को 16:00 से 24:00 बजे की ड्यूटी के दौरान ग्वालियर स्टेशन पर आगरा छोर की तरफ 21:41 बजे प्लेटफार्म 01 पर गाड़ी सं0 22182 (गोडवाना एक्सप्रेस) आयी। यह गाड़ी 21:43 बजे गन्तव्य के लिए रवाना हुई। गाड़ी रवाना होते ही एक महिला यात्री, गाड़ी के जनरल कोच से उतरने का प्रयास करते समय गिर गयी और गाड़ी व प्लेटफार्म के बीच जाने लगी। यह देखकर इन्होंने तत्परता से उक्त महिला यात्री को पकड़कर प्लेटफार्म की तरफ खीच कर उसकी जान बचायी। इनकी सतर्कता एवं सजगता से एक महिला यात्री को बचाया जा सका
इस प्रकार इनकी सजगता से कार्य करने के कारण एक संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका।

Jhansidarshan.in