• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उरई रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान, अनाधिकृत यात्रियों में हड़कंप

ByNeeraj sahu

Dec 11, 2024

उरई रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान, अनाधिकृत यात्रियों में हड़कंप

उरई रेलवे स्टेशन पर आज, दिनांक 10.12.2024 को, बिना टिकट यात्रा और अनियमित गतिविधियों पर रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक झांसी, दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ट्रेनों और स्टेशन पर अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे, गंदगी फैलाने वाले, और धूम्रपान करने वाले कुल 237 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे कुल ₹1,44,044 का रेलवे राजस्व और जुर्माना वसूला गया।

जांच अभियान से ट्रेनों और स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्री इधर-उधर छिपते नजर आए। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षकों श्री मनोहर लाल मीना, अभिषेक बहादुर सिंह, आशीष कुमार, अभिषेक जगधारी, भूपेंद्र मीना, डी आर बोहरे, देवी सिंह मीना, दिनेश कुमार साहू, हामिद खान, हरजीत सिंह, इम्तियाज़ रहमान तथा जमशेर खान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा का वक्तव्य:
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें। उचित यात्रा टिकट लेकर यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराएं, और रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं या धूम्रपान न करें।
रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Jhansidarshan.in