सेवा निवृत्त कर्मचारियों हेतु चिकित्सा स्मार्ट कार्ड (UMID) शिविर का आयोजन
झाँसी मण्डल यात्री सेवा के साथ-साथ अपने कर्मचारी के सेवार्थ निरंतर प्रयासरत रहता है |इसी क्रम में मंडल द्वारा सेवा निवृत्त कर्मचारियों हेतु चिकित्सा स्मार्ट कार्ड (UMID) शिविर का आयोजन किया जा रहा है किसका आयोजन विवरण निम्नानुसार है :-
क्र.सं.
दिनांक
शिविर का स्थान
समय
1.
08.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, पुखरायां
10:00 से 17:00 बजे तक
2.
09.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, उरई
3.
10.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, मुरैना
4.
12.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, घाटमपुर
5.
13.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, रागौल
6.
19.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, मऊरानीपुर
7.
21.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, महोबा
8.
23.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, चित्रकूटधामकर्वी
9.
24.09.2022
स्टेशन प्रबंधक, डबरा
10.
26.09.2022
स्टेशन प्रबंधक,ग्वालियर
(2)
मंडल के नए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त
झाँसी मंडल के नए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण ने पदभार ग्रहण किया गया |आलोक कुमार मंडल सुरक्षा आयुक्त का स्थानातरण उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर कर दिया गया है |
(3)
रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिये ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
महिला कल्याण संगठन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिये आयोजित की जाने वाली ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष 11.09.2022 को समय 10:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जाना है। प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्गो में प्रथम ग्रुप 6 से 9 वर्ष, द्वितीय ग्रुप- 9 से 12 वर्ष तथा तृतीय ग्रुप-11 से 15 वर्ष में किया जाना है। प्रतियोगी की आयु दिनांक 31.08.2022 से निर्धारित की जायेगी। प्रतियोगिता का विषय प्रत्येक आयु वर्ग के लिये प्रतियोगिता प्रारम्भ होने पर ही घोषित किया जायेगा, प्रतियोगिता के लिये ड्राइंग शीट प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध कराई जायेगी। प्रतियोगी को अन्य सामग्री जैसे अपना हार्ड बोर्ड/ राइटिंग पैड, पेन्सिल, कलर-ब्रश, पेन स्वयं लाने होगे। प्रतियोगता में भाग लेने के लिये फार्म सम्बन्धित कल्याण निरीक्षक से अथवा मंडल रेल प्रबंधक, कार्यालय में स्थित महिला कल्याण संगठन के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है। प्रतियोगिता फार्म पूर्ण रूप से भरकर डिपो इंचार्ज के फारवर्ड करना है तथा उसे साथ बच्चे का आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र अथवा स्कूल द्वारा जारी पहचान पत्र की फोटोकॉपी संलग्न किया जाना है। जिन प्रतियोगियो ने अपने फार्म जमा नहीं किये है, वह अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ फार्म प्रतियोगिता स्थल पर जमा कर सकते है। मण्डल में प्रतियोगिता झांसी- बेतबा क्लब, रेलवे ऑफिसर कॉलोनी, झांसी,ग्वालियर- एस.एस.ई.(सी एण्ड डब्ल्यू) मीटिंग हॉल, रेलवे स्टेशन, ग्वालियर, बांदा- रेल संस्थान, बांदा, ललितपुर- स्टेशन मैनेजर कार्यालय, ललितपुर, उरई- कार्मिक सहायता केन्द्र, रेलवे स्टेशन, उरई में आयोजित की जाएगी |
(4)
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाणिज्य विभाग द्वारा हिंदी प्रदर्शनी का आयोजन
आज दि. 07.09.22 को नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक, परिचालन एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, झांसी श्री दीपक प्रकाश गर्ग ने वाणिज्य शाखा द्वारा लगाई गई राजभाषा प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा निरीक्षण किया। इस प्रदर्शनी निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रथम नवीन दीक्षित तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय अखिल शुक्ल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय को वाणिज्य शाखा द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अन्य वरिष्ठ कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के उत्कृष्ट आयोजन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने मुख्य कार्यालय अधीक्षक, वाणिज्य चांद अहमद को पुरस्कृत किया।