• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

12922राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत ब्लॉक नगर क्षेत्र झांसी की क्विज प्रतियोगिता संपन्न

ByNeeraj sahu

Oct 30, 2024

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत ब्लॉक नगर क्षेत्र झांसी की क्विज प्रतियोगिता संपन्न

(झांसी) आज दिनांक 12 सितंबर को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित क्विज प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी, ब्रह्मनारायण श्रीवास्तव, सुश्री नीलम शाक्यवार एवं जिला समन्वयक, प्रशिक्षण श्री राजेश कुमार समेले, डॉ रामपाल, डाइट मेंटर धर्मेंद्र चौधरी, एसआरजी, के नेतृत्व में संपन्न हुई। ब्लॉक के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों से छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया सभी छात्र,छात्रों को 50 प्रश्नों का एक मल्टी चॉइस क्वेश्चन पेपर दिया गया जिसको बच्चों ने हल किया।
शीर्ष 11 स्थान पर रहने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड, विज्ञान नोट पुस्तिका प्रदान की गई तथा शेष समस्त छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शीर्ष 11 स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी अपना मॉडल बनाकर जिले में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
निर्णायक मंडल में अनिल पस्तोर,दीपा शर्मा,पूनम कुशवाहा परीक्षा व्यवस्था मंडल में बबीता यादव,वर्षा पांडे, प्रेमा देवी,अंजना रानी,अल्का अग्निहोत्री, नीलम नरेला रही।
परीक्षा संपन्न कराने में पीयूष अग्रवाल,बीनू चतुर्वेदी एआरपी भूपेंद्र कुमार, रजनी साहू, अनीता रिछारिया, शुभ्रा करौलिया, आदि लोगों ने सहयोग किया।

Jhansidarshan.in