वृहद रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार
उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालियर रोड में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उक्त रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रमा निरंजन एम.एल.सी. झांसी-ललितपुर-जालौन द्वारा फीता काटकर किया गया। उसके पश्चात उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन काउन्टरों एवं साक्षात्कार कक्षों का भ्रमण भी किया गया, साथ ही उनके द्वारा बेरोजागर युवाओं को बाहरी कंपनियों में इंटरव्यू देने एवं रोजगार प्राप्त करने के अवसर पर जोर दिया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 49 नियोजकों द्वारा 1365 रिक्तियों के चयन की कार्यवाही की गई, जिसमें लगभग 4150 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाहर से आई कई कम्पनियां को झांसी एवं अन्य जनपदों के बेरोजगार युवाओं ने साक्षात्कार दिया एवं नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
उक्त रोजगार मेले में अपर नगर आयुक्त कमर अहमद प्रधानाचार्य राजकीय औद्यागिक प्रशासस्थान राजकुमार शाक्य, रोजगार सहायता अधिकारी श्रीमती हिमांशु यादव के साथ कौशल विकास मिशन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।