झाँसी मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा “स्वच्छता पखवाड़ा”
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के दिशानिर्देशन में झाँसी मंडल में दिनांक: 16.09.22 से 30.09.22 तक स्वच्छता पखवाड़ा उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है | जिसके अंतर्गत दैनिक रूप से विभिन्न गतिविधियों तथा जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक, रैली, सभी स्टेशनों पर बैनर, बोर्ड आदि माध्यमों से जनमानस तथा रेलयात्रियों के मध्य स्वच्छता बनाए रखने हेतु सन्देश दिया जायेगा | इस दौरान श्रमदान करते हुए अनावश्यक घास आदि को काटा जायेगा तथा विभिन्न स्थानों पर पौध्यारोपण कर सम्पूर्ण रेलवे क्षेत्र को हरित किया जायेगा | स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे कौलोनियों, चिकित्सालय, स्वास्थ्य इकाइयों सहित सभी वाटर बूथ तथा खानपान इकाइयों पर भी स्वच्छता तथा गुणवत्ता कि जांच कि जाएगी | प्लास्टिक का उपयोग न करने कि अपील के साथ-साथ सभी को स्वच्छता बनाये रखने हेतु शपथ ग्रहण कराई जाएगी |
(2)
उत्तर मध्य रेलवे में ई-ऑक्शन से तेज़ी से हो रहा ठेकों का निर्धारण
• झाँसी मण्डल में 26 ठेकों का किया गया ई –ऑक्शन
• रु 266.50 लाख से अधिक आय का होगा वार्षिक अर्जन
• ई –ऑक्शन एक तेज़ और पारदर्शी प्रक्रिया
• मात्र रु 10,000 के रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ आईआरईपीएस वेबसाइट पर रजिस्टर कर बोली दाता लगा सकता है बोली
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ई-ऑक्शन से पार्सल लीजिंग ,पे एवं यूज टॉयलेट, पार्किंग ,वाणिज्य पब्लीसिटी, एटीएम,आदि के लिए अबतक 38 ठेकों का आवंटन किया गया है और इसके माध्यम से 266.50 लाख से अधिक की आय अर्जित की गई है।
झांसी मंडल में पार्किंग का ग्वालियर, दतिया, खजुराहो और मऊरानीपुर स्टेशन, पे एंड यूज़ टॉयलेट का चित्रकूट, ग्वालियर, मुरैना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं दतिया तथा वाणिज्यिक विज्ञापन के बांदा, ललितपुर, उरई, चित्रकूट, मुरैना, डबरा, टीकमगढ़, चित्रकूट, ग्वालियर, छतरपुर, दतिया एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ई-नीलामी के माध्यम से 26 ठेके निर्धारित किए गए। जिसमें आज ही मऊरानीपुर स्टेशन पर पे एंड यूज़ टॉयलेट का निर्धारण अग्रिम तीन वर्ष हेतु, सालाना 69000 रु. पर हुआ है |
रेलवे बोर्ड ने वाणिज्य (आय) वाले ठेकों को ई-नीलामी के माध्यम से प्रदान करने हेतु 13.06.2022 को दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके अंतर्गत वाणिज्य (आय) वाले ठेकों जैसे पार्सल लीजिंग ,पे एवं यूज टॉयलेट, पार्किंग,वाणिज्य पब्लीसिटी, एटीएम,आदि को की ई- नीलामी के माध्यम से प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है |
ई-नीलामी के अंतर्गत बोलीदाता को IREPS वेबसाइट में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है एवं इसके लिए एक बार ₹10,000 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में IREPS वेबसाइट के माध्यम से जमा करना होता है एवं बोलीदाता को एसबीआई बैंक में अपना करेंट अकाउंट खोलना होता है l
बोली दाता एक बार ₹10,000 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करने एवं IREPS वेबसाइट में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसी भी नीलामी में भाग लेने के लिए योग्य हो जाता है l
ई-ऑक्शन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है ,ऑनलाइन होने से पारदर्शिता बढेगी और लोगों का रेलवे के प्रति विश्वास बढेगा | इस नीति से कोई भी बोलीदाता कहीं से भी बोली लगा सकता है तथा बोली लगाते समय जो बयाना राशि है, उसमें भी पहले की अपेक्षा कमी की गयी है | बोलीदाता को ठेका नहीं मिलने पर बयाना राशि तुरंत वापस हो जाएगी, जबकि पूर्व में यह राशि जब तक वापस नहीं होती थी जब तक कि ठेका आवंटित न कर दिया जाये| इसके साथ ही इस प्रक्रिया में बोलीदाता को यह पता चलता रहता है कि ई-ऑक्शन में कितने लोग हिस्सा ले रहे हैं और उनके द्वारा कितनी बोली लगाई जा रही है| ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से ठेकों में लगने वाले समय, पेपर वर्क को भी कम किया जा सकेगा |
ई –ऑक्शन के जरिये क्रेताओं को आमंत्रित करने का दायरा भी बढ़ जायेगा, पहले निविदा की प्रक्रिया के लिए बोलीदाता को मण्डल में आना पड़ता था मगर अब किसी भी शहर में बैठ कर बोली लगाई जा सकती है| जिससे कि टेंडर जारी करने की जटिल, पारंपरिक एवं समय लगाने वाली प्रक्रिया अधिक सरल होगी। इसके अलावा युवाओं को भी ई–ऑक्शन प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इससे जीवन सुगम होने, पारदर्शिता को प्रोत्साहन और रेलवे में डिजिटल इंडिया पहल को बल मिलेगा। |
(3)
रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जबलपुर मंडल में हो रहे दोहरीकरण के कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्न गाडियों का निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ियों का निरस्तीकरण-
क्रं.सं.
गाड़ी सं.
गाड़ी का नाम
आवृति
प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावी निरस्तीकरण की तिथि
1
22168
हज़रत निजामुद्दीन-सिंगरौली
साप्ताहिक
19.09.2022 से 03.10.2022
2
12535
लखनऊ-रायपुर
सप्ताह में 02 दिन
19.09.2022 से 03.10.2022
3
12536
रायपुर-लखनऊ
सप्ताह में 02 दिन
16.09.2022 से 30.09.2022
4
22867
दुर्ग-हज़रत निजामुद्दीन
सप्ताह में 02 दिन
16.09.2022 से 30.09.2022
5
22868
हज़रत निजामुद्दीन -दुर्ग
सप्ताह में 02 दिन
17.09.2022 से 01.10.2022
6
20847
दुर्ग-उधमपुर
साप्ताहिक
21.09.2022 एवं 28.09.2022
7
20848
उधमपुर-दुर्ग
साप्ताहिक
22.09.2022 एवं 29.09.2022
8
04044
हज़रत निजामुद्दीन-अंबिकापुर विशेष
साप्ताहिक
20.09.2022 एवं 27.09.2022
9
04043
अंबिकापुर-हज़रत निजामुद्दीन विशेष
साप्ताहिक
22.09.2022 एवं 29.09.2022