• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी के ए०आर०टी० सेन्टर के सभागार में दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

ByNeeraj sahu

Oct 29, 2024

उ०प्र० राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के दिशा निर्देशानुसार आज रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी के ए०आर०टी० सेन्टर के सभागार में दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन विशेष कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित अतिथियों ने HIV/AIDS जागरूकता अभियान में शिरकत की।
मुख्य अतिथि डॉ. यू.एन. सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी, झांसी, की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ. मयंक सिंह उपप्रधानाचार्य मेडिकल कालेज झॉसी, डॉ. सुनीता भदौरिया (SIC MLB), डॉ. सचिन महावर (CMS MLB), डॉ. कुलदीप चंदेल (HOD, मेडिसिन विभाग MLB), डॉ. रामबाबू, और डॉ. अखिलेश तिवारी (मेडिकल ऑफिसर, ART सेंटर MLB एवं दिशा टीम इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने विचार साझा किए।
यह शिविर GIPA (Greater Involvement of People Living with HIV/AIDS) के सिद्धांत के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य HIV के साथ जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है।
HIV से पीड़ित लोगों को सामाजिक भेदभाव, मानसिक तनाव, और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं का समाधान करने के लिए भारत सरकार ने HIV/AIDS अधिनियम 2017 लागू किया, जो HIV संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा और भेदभाव-मुक्त समाज की स्थापना का मार्गदर्शन देता है।
सरकार PLHIV (People Living with HIV) के कल्याण के लिए कई योजनाएँ चला रही है, जिनमें मुख्यतः निम्नलिखित शामिल हैं:
ART (Antiretroviral Therapy) के तहत मुफ्त इलाज – HIV संक्रमित व्यक्तियों को जीवनभर मुफ्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
संजीवनी योजना – इस योजना में PLHIV को आर्थिक सहायता और पोषण संबंधी सुविधा प्रदान की जाती है। आवासीय योजनाएँ – HIV से प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन PLHIV, को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु पेंशन की व्यवस्था की गई है। भारत सरकार ने 95-95-95 लक्ष्य को भी अपनाया है, जिसका उद्देश्य है कि HIV संक्रमित 95% लोगों की पहचान हो सके। पहचाने गए 95% लोग ART उपचार प्राप्त करें। ART पर रह रहे 95% लोगों में वायरस का स्तर इतना कम हो कि वह दूसरों को संक्रमित न कर सकें।
दिशा कलस्टर से मिस रितु पाण्डेय ने शिविर में PLHIV को इन सभी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, और उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हमारा उद्देश्य है कि हर HIV प्रभावित व्यक्ति आत्मनिर्भर बने और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सके। दिशा कलस्टर से शैलेन्द्र यादव ने HIV/AIDS ACT 2017 को विस्तार से बताते हुए यह कहा कि सभी का यह कर्तव्य है कि PLHIV को हरसंभव सहयोग देकर समाज में उनके लिए एक समावेशी और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें। कार्यक्रम में नेहा, राजुल, प्रवीण श्रीवास्तव, आशीष, हरगोविन्द आदि उपस्थित रहे।

 

Jhansidarshan.in