• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल रेल प्रबंधक ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए गए इंतजामों को परखा

ByNeeraj sahu

Oct 29, 2024

मंडल रेल प्रबंधक ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए गए इंतजामों को परखा*

यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग: डीआरएम

दिवाली और छठ पर्व के दृष्टिगत झांसी रेल मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही है। रेल यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े यह प्रयास निरंतर जारी है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। सिन्हा द्वारा स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिए कि
ट्रेनों के प्लेटफॉर्म को अचानक नहीं बदला जाए। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, ओरिजिनेटिंग ट्रेनों के कोच केवल निर्धारित प्लेटफॉर्म पर ही खोले जाएं, ताकि भीड़ प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने पैदल गश्त कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ प्रबंधन के लिये किए गए इंतजाम का जायजा लिया।
उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को भी परखा। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही बैग स्कैनर को दुरुस्त रखने और सीसीटीवी कैमरा से कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए कहा ।

सिन्हा द्वारा वाणिज्य विभाग द्वारा किए गए इंतजाम को भी परखा गया। उन्होंने अनारक्षित टिकट बुकिंग खिड़की पर जाकर वहां मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन पर लगाए गए एटीवीएम मशीन की कार्यप्रणाली को भी देखा। उन्होंने वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ काम करने के निर्देश दिए। स्टेशन पर अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने की बात भी कही गई।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि त्योहार के दौरान हर रेल यात्री सुरक्षित और सुगमता पूर्वक अपने गंतव्य तक पहुंच सके यह हमारी प्राथमिकता है। यात्रियों को सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। भीड़ प्रबंध हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी रेल यात्रियों से अपील है की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, स्टेशन निदेशक सुश्री सीमा तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रेस नोट -02
झांसी रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की शपथ

आज दिनांक 28.10.24 को भ्रष्टाचार के उन्मूलन एवं पारदर्शितापूर्ण कार्य को बढ़ावा देने हेतु सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले सतर्कता सप्ताह की शुरुआत झांसी रेल मंडल में की गई। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। झांसी रेल मंडल द्वारा सतर्कता सप्ताह दिनांक 28.10.24 से 03.11.24 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सतर्कता सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों में अलग-अलग विषयों पर आयोजित किए जाने वाले सेमीनार तथा कार्यक्रम की जानकारी ली गई।

इस सप्ताह के दौरान मुख्यालय सतर्कता टीम के द्वारा में मण्डलों में जाकर रेल कर्मियों को नियमों व विभिन्न सर्कुलरों के विषय में भी जागरूक किया जायेगा। इस सप्ताह के दौरान सतर्कता पर आधारित विशेष पत्रिका का प्रकाशन कर व बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से रेल कर्मियों व रेल उपभोक्ताओं को जागरूक किया जायेगा। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम सत्य निष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि रखी गई है। सतर्कता सप्ताह के दौरान रन फॉर यूनिटी, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। आज आयोजित सत्यनिष्ठा शपथ के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता  नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |

प्रेस नोट-03

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-28.10.24
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए चेन्नई और अंबाला के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस विशेष ट्रेन का संचालन निम्नलिखित समय सारणी के अनुसार किया जाएगा:
सेवाएं: ट्रेन संख्या 06097 (चेन्नई- अंबाला साप्ताहिक स्पेशल) 28 अक्टूबर 2024 से 11 नवंबर 2024 तक हर सोमवार को चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06098 (अंबाला – चेन्नई साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल) 30 अक्टूबर 2024 से 13 नवंबर 2024 तक हर बुधवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 06097 (चेन्नई- अंबाला साप्ताहिक स्पेशल)
प्रस्थान: चेन्नई – सोमवार, सुबह 05:15 बजे
स्टेशनों के आगमन और प्रस्थान का समय:
1. गुडूर -07:28 / 07:30
2. नेल्लोर – 07:58 / 08:00
3. विजयवाड़ा – 12:30 / 12:40
4. वारंगल – 15:15 / 15:17
5. बल्लारशाह -20:50 / 21:00
6. नागपुर – 02:00 / 02:10 (मंगलवार)
7. इटारसी – 07:35 / 07:45
8. भोपाल – 09:17 / 09:20
9. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 13:25 / 13:35
10. दिल्ली सफदरगंज -21:00/21:05
11. पानीपत – 23:36 / 23:38
12. अंबाला (- आगमन – बुधवार, सुबह 02:10 बजे
ट्रेन संख्या 06098 (अंबाला – चेन्नई साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल)
प्रस्थान: अंबाला) – बुधवार, दोपहर 15:30 बजे
स्टेशनों के आगमन और प्रस्थान का समय:
1. पानीपत – 16:40 / 16:42
2. नई दिल्ली सफदरगंज – 19:30 / 19:35
3. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – 08:50 / 09:00(गुरुवार)
4. भोपाल -14:27 / 14:30
5. इटारसी – 16:10 / 16:20
6. नागपुर – 20:45 / 20:55
7. बल्लारशाह – 23:35 / 23:45
8. वारंगल – 02:33 / 02:35(शुक्रवार)
9. विजयवाड़ा – 06:40 / 06:50
10. नेल्लोर – 10:28 / 10:30
11. गुडूर – 11:18 / 11:20
12. चेन्नई – आगमन – शुक्रवार, 13:35 बजे

यात्रियों से अनुरोध है कि इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं और निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंचें।

 

Jhansidarshan.in