कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
** मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की दिलायी शपथ
झांसी: आज मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कमिश्नरी सभागार में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी कि “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ”।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन उमाकान्त त्रिपाठी, अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती प्रियंका, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, मण्डलीय सांख्यिकी अधिकारी मनोज तिवारी, सहित कमिश्नरी परिवार के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।