जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अवगत कराया है कि इस वर्ष दीपावली का त्यौहार दिनांक 31 अक्टूबर 2024 दिन गुरूवार को पड़ रहा है। धनतेरस से दीपावली के मध्य झॉसी जिले में स्थित झॉसी नगर निगम क्षेत्र में कैन्टूमेन्ट एरिया सदर, शहर (मानिक चौक) बड़ा बाजार, मेडिकल कालेज एवं हसारी एवं बड़ागाँव क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान, एवं समथर नगर पालिका क्षेत्र एवं टाउन एरिया कटेरा क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान, दिनांक 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार तथा दिनांक 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को साप्ताहिक बन्दी दिवस पड़ रहे है।
उन्होंने बताया कि दीपावली का त्यौहार दिनांक 31 अक्टूबर 2024 दिन गुरूवार का पड़ रहा है। अतः उक्त क्षेत्र में स्थित दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान धनतेरस से दीपावली के मध्य पड़ने वाले उक्त साप्ताहिक बन्दी दिवस को खुले रहेगें और उसके बदले में दिनांक 08 नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार एवं दिनांक 10 नवम्बर 2024 दिन रविवार को साप्ताहिक बन्दी दिवस रहेगा। तथा सम्बन्धित सेवायोजक अपने-अपने कर्मचारियों को उक्त पूरे दिन का अवकाश देगें।
क्षेत्र में स्थित दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान धनतेरस से दीपावली के मध्य पड़ने वाले उक्त साप्ताहिक बन्दी दिवस को खुले रहेगें