• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जिलाधिकारी ने दी जनपद वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई

ByNeeraj sahu

Oct 29, 2024

जिलाधिकारी ने दी जनपद वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दीपावली पर्व पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तथा शान्ति एंव शौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व को मिल-जुलकर मनाने की अपील भी की है।
उन्होने कहा कि ग्रन्थों के अनुसार इस दिन भगवान राम लक्ष्मण और माता जानकी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे और उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने घर-घर घी के दीये जलाए थे। तभी से इस त्योहार की शुरुआत हुई। लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीपों की पंक्तियों से शोभायमान रहता है। दीपों, मोमबत्तियों और बिजली की रोशनी से घर का कोना-कोना प्रकाशित हो उठता है। इसलिए दीपावली रोशनी का पर्व भी कहा जाता है।
जिलाधिकारी ने दीपावली त्यौहार पर जनपद वासियों को अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी, और कहा कि प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करें। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए।

Jhansidarshan.in