• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

16922स्वच्छ पखवाड़े की शुरुआत मंडल मुख्यालय झाँसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से की गयी

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

स्वच्छता पखवाड़ा-2022”

आज दिनांक:16.09.22 को “स्वच्छ पखवाड़े-2022” की शुरुआत मंडल मुख्यालय झाँसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से की गयी | कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया | जिसके पश्चात उन्हौने उपस्थित रेलयात्री, अधिकारी व कर्मचारीगण, नुक्कड़ नाटक टीम तथा स्काउट एवं गाइड टीम को स्वच्छता शपथ ग्रहण करायी | शपथ ग्रहण समारोह उपरान्त नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा बेहतरीन नाटक प्रदर्शन के माध्यम से स्वच्छता में सभी कि सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाह्वन किया | इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा श्रमदान प्रदर्शन कर स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भागीदारी / जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया |

अवगत कराया जाता है कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक: 16.09.22 से 30.09.22 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है | जिसकी शुरुआत उत्साह पूर्वक आज की गयी है | इस दौरान दैनिक रूप से विभिन्न गतिविधियों तथा जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक, रैली, सभी स्टेशनों पर बैनर, बोर्ड आदि माध्यमों से जनमानस तथा रेलयात्रियों के मध्य स्वच्छता बनाए रखने हेतु सन्देश दिया जायेगा | इस दौरान श्रमदान करते हुए अनावश्यक घास आदि को काटा जायेगा तथा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर सम्पूर्ण रेलवे क्षेत्र को हरित किया जायेगा | स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, चिकित्सालय, स्वास्थ्य इकाइयों सहित सभी वाटर बूथ तथा खानपान इकाइयों पर भी स्वच्छता तथा गुणवत्ता की जांच की जाएगी | प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील के साथ-साथ सभी को स्वच्छता बनाये रखने हेतु शपथ ग्रहण कराई जाएगी |

यात्रियों से अनुरोध है कि रेल परिसर तथा रेलगाड़ी को स्वच्छ बनाये रखने में रेलवे का सहयोग करे |

(2)

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-

1. 02199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा (ट.) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी –

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से- 02199, प्रत्येक गुरुवार दिनांक 06.10.22 से 30.03.23 = 26 फेरे

बांद्रा (ट.) – 02200, प्रत्येक शनिवार दिनांक 08.10.22 से 01.04.23 = 26 फेरे

2. 01905/01906 कानपुर सेन्ट्रल-अहमदाबाद सुपरफास्ट विशेष गाड़ी –

कानपुर सेन्ट्रल से– 01905, प्रत्येक सोमवार दिनांक 03.10.22 से 26.12.22 = 13 फेरे

अहमदाबाद से– 01906, प्रत्येक मंगलवार दिनांक 04.10.22 से 27.12.22 = 13 फेरे

3. 04165/04166 आगरा कैंट-अहमदाबाद सुपरफास्ट विशेष गाड़ी –

आगरा कैंट से-04165, प्रत्येक बुधवार दिनांक 05.10.22 से 28.12.22 = 13 फेरे

अहमदाबाद से– 04166, प्रत्येक गुरुवार दिनांक 06.10.22 से 29.12.22 = 13 फेरे

4. 04167/04168 आगरा कैंट -अहमदाबाद सुपरफास्ट विशेष गाड़ी –

आगरा कैंट से-04167, प्रत्येक रविवार दिनांक 02.10.22 से 25.12.22 = 13 फेरे

अहमदाबाद से– 04168, प्रत्येक सोमवार दिनांक 03.10.22 से 26.12.22 = 13 फेरे

(3)

टिकट जांच अभियान

क्षेत्रीय रेलों / मंडलों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान अध्यक्ष रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशानिर्देशन के अनुपालन में दिनांक 16.09.22 से 15.10.22 वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया जाना है | वाणिज्य विभाग, लेखा विभाग तथा रेल सुरक्षा बल के संयुक्त प्रयासों से चलाये जा रहे इस महा अभियान में यात्रियों को आसानी से टिकट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, उचित टिकेट के साथ यात्रा करने हेतु यात्रियों को प्रेरित किया जायेगा | अभियान के दौरान मोबाइल एप्प के माध्यम से टिकट प्राप्त करने कि सरल विभि भी बतायी जाएगी | ATVM मशीन का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जायेगा | यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि प्लेटफार्म टिकट सरलता से उपलब्ध हो तथा जांच की जाएगी की सभी के द्वारा प्लेटफार्म टिकट खरीदा जाए | अभियान के दौरान सभी प्रकार के रियायती पत्रों की जांच की जाएगी |

महीने भर चलाये जा रहे इस सघन जांच महा अभियान कि शुरुआत आज झाँसी स्टेशन से की गयी, झाँसी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ल की उपस्थिति में उक्त सभी पहलुओं की वृहद स्तर पर सघनता से जांच की गयी |

 

 

Jhansidarshan.in