• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

18922एसएसपी झाँसी द्वारा चेहल्लुम जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु अधीनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

एसएसपी झाँसी द्वारा चेहल्लुम जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु अधीनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

➡️ जनपद के समस्त क्षेत्रांतर्गत चेहल्लुम जुलुस को सकुशल एवं शांतिपूर्वक कराया जा रहा संपन्न

➡️ असमाजिक तत्वो की ड्रोन कैमरो से की जा रही निगरानी

➡️ चेहल्लुम जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रैकी पार्टी एवं सादे वस्त्रो में एल.आई.यू. को किया गया तैनात

➡️ चेहल्लुम जुलूस के निर्धारित मार्गो पर लगायी गयी रूफ टॉप ड्यूटी

➡️ जुलूस के आगे-पीछे, दाये-बायें बॉक्स फार्मेशन में लगायी गयी ड्यूटी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस द्वारा कुशल निर्देशन में एवं मार्गदर्शन में जनपद में निकले जा रहे चेहल्लुम जुलूस के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों लगातार भ्रमणशील रहकर अपने अपने क्षेत्र में सतर्क नजर बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनपद में चेहल्लुम जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों की मदद से विशेष नजर रखी जा रही है। जुलूस के आगे-पीछे, दाये-बाएं बॉक्स फार्मेशन में पुलिस ड्यूटी का विशेष प्रबंध किया गया है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित जुलूस मार्गो पर रूफ टॉप ड्यूटी लगायी गयी है तथा असमाजिक तत्वो पर विशेष निगरानी रखने के लिए रैकी पार्टी ड्यूटी लगायी गयी है एवं अभिसूचना संकलन हेतु सादे वस्त्रो में एल.आई.यू. को भी तैनात किया गया है। सभी ड्यूटी दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ लगायी गयी हैं।

इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाले चेहल्लुम जुलुस के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजेश राय के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली तुलसीराम पाण्डेय मय पुलिस टीम के साथ जुलुस को शांति पूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। इस दौरान पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध किया गया है जिसमें रूफ टॉप ड्यूटी लगायी गयी तथा ड्रोन कैमरे के माध्यम से उपद्रवी एवं शरारती तत्वों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है ।

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत सम्बंधित क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व एवं निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ चेहलुम जुलुस शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराया जा रहा है ।

 

Jhansidarshan.in