• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

21922प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत अवशेष लाभार्थियों हेतु आवंटित चावल का निःशुल्क वितरण

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह जून 2022 के सापेक्ष अवशेष लाभार्थियों हेतु आवंटित चावल का निःशुल्क वितरण 25 से 28 सितम्बर 2022 तक किया जायेगा

जिला पूर्ति अधिकारी ने सूचित किया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह जून 2022 के सापेक्ष अवशेष लाभार्थियों को आवंटित चावल का माह सितम्बर 2022 में दिनांक 25.09.2022 से दिनांक 28.09.2022 के मध्य जनपद में प्रचलित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 चावल प्रति यूनिट का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। उपरोक्त 05 किग्रा0 चावल प्रति यूनिट का निःशुल्क वितरण जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में किया जायेगा।
उचित दर विक्रेताओं के द्वारा चावल का निःशुल्क वितरण प्रातःकाल 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक किया जायेगा ताकि निर्बाध रूप से वितरण सुनिश्चित किया जा सके। उचित दर विक्रेता दुकान के अन्दर तथा बाहर निःशुल्क वितरण संबंधी सूचना ए-4 साइज के पेपर कम से कम 03 स्थानों पर चस्पा करेगा। उपरोक्त योजना के अन्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 28 सितम्बर 2022 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।
कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ई-पॉस से वितरण के समय अत्यन्त सजगता बरती जानी आवश्यक है। इसके लिए उचित दर विक्रेता की जिम्मेदारी होगी कि दुकान पर सेनिटाइजर/साबुन एवं पानी रखे और हाथ धुलने के उपरान्त ही ई-पॉस का प्रयोग किया जाये। राशन वितरण के समय उचित दर दुकान पर भारी भीड़ एक साथ इकट्ठा न हो, इस हेतु मुहल्लेवार प्रचार-प्रसार/मुनादी उचित दर विक्रेता अवश्य करायें। एक समय में 05 से अधिक कार्डधारक एकत्रित न हो तथा कार्डधारकों के मध्य कम से कम 02 गज की दूरी पर चूना/चाक से लाइन अथवा गोला खींचकर सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन कराया जाये। उचित दर दुकान पर उपस्थित विक्रेता/नोडल अधिकारी तथा कार्डधारक फेस कवर (मास्क) का प्रयोग करें।

Jhansidarshan.in