• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

22922झाँसी मंडल के उत्कृष्ट वाणिज्य कर्मचारी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा पुरस्कृत

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

झाँसी मंडल के उत्कृष्ट वाणिज्य कर्मचारी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा पुरस्कृत

उत्तर मध्य रेलवे के जोनल मुख्यालय प्रयागराज में आज दिनांक: 21.09.22 को आयोजित प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विशिष्ट सेवा पुरस्कार समारोह में झाँसी मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को रेल सप्ताह 2021-22 के अंतर्गत विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया I इस अवसर पर शशिकांत सिंह प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा झाँसी मंडल के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक मुकेश शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विजय कुमार भारद्वाज, विकल्प श्रीवास्तव, मुख्य खानपान निरीक्षक सुशिल अगरवाल, दिग्विजय सिंह नेहा गलमले, अभिषेक घोरपडे, साकेत कुमार, राम कुमार कुशवाहा, जीतेन्द्र कुमार, विजय कुमार खरे, वीरेंद्र कुमार, दिग्विजय सिंह अजय शर्मा, अंगूरी देवी आशीष शर्मा एवं सुनील दीक्षित को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया I इसके अतिरिक्त समूह पुरस्कार में ई-ऑक्शन तथा खानपान टीम में श्री राजेश कुमार, रामकेश मीणा, संजय जैसवाल, पुखराज मीणा को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया I

इस अवसर पर झाँसी मंडल से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, प्रयागराज मंडल से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, मुख्यालय से मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(एफएम) श्रीमती अनुमणि त्रिपाठी, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(एफएम) डॉ जीतेन्द्र कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (दावा) हिमांशु, सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे I

(2)

“स्वच्छता पखवाड़ा-2022”

दिनांक:21.09.22 एवं दि. 22.09.22 को “स्वच्छ पखवाड़े-2022” के अन्तर्गत “स्वच्छ अस्पताल दिवस” मनाया जा रहा है | इस दौरान झांसी मण्डल रेल चिकित्सालय सहित सभी चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य इकाइयों की वृहद स्तर पर अभियान चलाकर साफ़-सफाई करायी गयी। साफ़-सफाई सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी स्टेशनों पर अधिकारी नामित किये गए, जिनके नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया I

अवगत कराया जाता है की हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक: 16.09.22 से 30.09.22 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है | इस दौरान दैनिक रूप से विभिन्न गतिविधियों तथा जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक, रैली, सभी स्टेशनों पर बैनर, बोर्ड आदि माध्यमों से जनमानस तथा रेलयात्रियों के मध्य स्वच्छता बनाए रखने हेतु सन्देश दिया जा रहा है | इस दौरान श्रमदान करते हुए अनावश्यक घास आदि को काटा जा रहा है तथा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर सम्पूर्ण रेलवे क्षेत्र को हरित किया जा रहा है | स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, चिकित्सालय, स्वास्थ्य इकाइयों सहित सभी वाटर बूथ तथा खानपान इकाइयों पर भी स्वच्छता तथा गुणवत्ता की जांच की जा रही है | प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील के साथ-साथ सभी को स्वच्छता बनाये रखने हेतु शपथ ग्रहण भी करायी जा रही है | मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है |

यात्रियों से अनुरोध है कि रेल परिसर तथा रेलगाड़ी को स्वच्छ बनाये रखने में रेलवे का सहयोग करे |

(3)

अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूटू द्रारा आयोजित रेलवे की अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का दिनांक: 20.09.22 को सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट खेल मैदान पर भव्य सुभारम्भ हुआ।उद्धाटन समारोह के मुख्य आतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने सी एम एल आर और इलेक्ट्रिकल जनरल की टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि मंडल कार्मिक अधिकारी रविन्द्र कुमार और मंडल वित्त प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सी एम एल आर ने निर्धारत 15 ओवरों में 104 रन बनाए।जसमे कुलदीप ने 34 रन सर्वाधिक बनाये।इलेक्ट्रीकल जनरल की ओर से नागेंद्र ने 4 विकेट लिए। जवाब में इलेक्ट्रिकल जनरल 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमे मनीष ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। एम एल आर की ओर से कुलदीप व अविनाश ने एक एक विकेट लिया।विपक्षी टीम द्वारा किये गए प्रोटेस्ट सही पाए जाने के कारण इलेक्ट्रिकल को विजयी घोषित किया गया।मैच के अम्पायर सुनील पाठक और जय प्रकाश और स्कोरर संजय हेरिस रहे। दूसरे मैच में टी आर डी ने एस एंड टी को एक विकेट से हराया।पहले खेलते हुए टी आर डी ने 13.4 ओवरों में 86रन बनाकर आल आउट हो गई।रवि ने 34 रन बनाए।एस एंड टी की ओर से रोहित मीना ने 4 विकेट लिए।जबाब में एस एंड टी की टीम 9 विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी।जसवंत सिंह ने 26 रन बनाए। टी आर डी की ओर से अखिलेश पांडेय ने 4 विकेट लिए। इस मैच के मुख्यतिथि सीनियर डी एस टी ई कोर्डिनेशन अमित गोयल,सीनियर डी एस टी रश्मी गुप्ता, विष्णु गुप्ता रहे। मैच के अम्पायर अनुरुद्ध यादव व पवन दीप सिंह रहे।तीसरे मैच में वाणिज्य एवं संरक्षा की टीम ने मेडिकल इलेविन की टीम को 5 विकेट से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किये।पहले खेलते हुए मेडिकल इलेविन 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 68 रन बनाए।जिसमें उदय सिंह ने 21 रन बनाए।डी आर एम सी की ओर से आशीष शर्मा ने तीन विकेट लिए।जवाब में वाणिज्य विभाग की टीम ने विजयी लक्ष्य 11.4 ओवर में प्राप्त कर लिया। जिसमे वाणिज्य निरीक्षक जय कुमार ने 20 रन बनाए। मेडिकल की ओर से पवन गौतम ने तीन विकेट लिए। इस मैच के मुख्य अतिथि डॉ सुरेंद्र नाथ रहे।मैच के अम्पायर हरजीत सिंह और नीरज वर्मा और स्कोरर मुकेश यादव रहे।

मुख्य अतिथियों का स्वागत सचिव मुकेश श्रीवास्तव ,मोहम्द सईद, नीरज वर्मा ने बुके भेट कर किया। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट कार्यकरिणी के सदस्य बृजेन्द्र यादव,तेज़ सिंह मीणा,अजमत सिद्दीकी,दीपक जायसवाल,नीरज त्रपाठी ,एन सी आर एम यू के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज जाट और उपाध्यक्ष राजेश कुमार ठकुरानी उपस्थित रहे।

 

(4)

महाप्रबंधक ने प्रदान किए 05 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

श्रीमती पूजा सिंह बनी अगस्त माह की सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

दिनांक 20.09.2022 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रमोद कुमार द्वारा प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 05 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में सोनू पाल, प्वाइंटसमैन, खागा/प्रयागराज मण्डल, रामकेश मीना, ट्रैकमैन/आगरा छावनी/आगरा मण्डल, रजनीश कुमार, लोको पायलट/आगरा छावनी, आगरा मण्डल, सुनील कुमार, सहायक लोको पायलट, आगरा छावनी/आगरा मण्डल एवं श्रीमती पूजा सिंह, महिला आरक्षक/रेल सुरक्षा बल पोस्ट, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन/झांसी मण्डल शामिल हैं।

 

श्रीमती पूजा सिंह, को अगस्त माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। महिला आरक्षी पूजा सिंह ने ड्यूटी के दौरान दिनांक 22.08.2022 को वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2/3 पर गाड़ी संख्या 11842 के जनरल कोच से उतरी महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद में रेलवे चिकित्सकों द्वारा जच्चा एवं बच्चे का उपचार किया गया। इस प्रकार इन्होंने सतर्कता के एवं पूर्ण लगन के साथ अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट सेवा की है।

 

इस प्रकार इन्होंने सतर्कता के एवं पूर्ण लगन के साथ अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य किया गया है। इस प्रकार इन्होंने रेलवे यात्री की सुरक्षा के साथ अपनी ड्यूटी के प्रति सराहनीय कार्य किया गया है।

 

श्रीमती पूजा सिंह की कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर महाप्रबंधक ने इनके निज निवास पर भी धन्यवाद संदेश भेजकर पूरे परिवार का आभार व्यक्त किया।

(5)

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी सं. 04121/04122 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-

गाड़ी सं. 04121/04122 सुबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी: –

सुबेदारगंज से – गाड़ी सं. 04121, प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 29.09.22 से 27.10.22 = 05 फेरे

सिकंदराबाद से – गाड़ी सं. 04122, प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 30.09.22 से 28.10.22 = 05 फेरे

गाड़ी संरचना – एसएलआर/डी -02, सामान्य श्रेणी-04, स्लीपर श्रेणी-05, एसी तृतीय श्रेणी-06,

एसी द्वितीय श्रेणी -01 = 18 डिब्बे

-: समय एवं ठहराव :-

गाड़ी सं. 04121

सूबेदारगंज-सिकंदराबाद

स्टेशन

गाड़ी सं. 04122

सिकंदराबाद-सूबेदारगंज

आगमन

प्रस्थान

आगमन

प्रस्थान

1550 (गुरुवार)

सूबेदारगंज

0400 (रविवार)

1658

1700

फतेहपुर

0140

0142

1805

1810

कानपुर सेंट्रल

0040 (रविवार)

0045

1918

1920

पुखराया

2145

2147

1958

2000

उरई

2105

2107

2210

2215

वीरांगना लक्ष्मीबाई

1915

1920

0020 (शुक्रवार)

0022

बीना

1638

1640

0210

0215

भोपाल

1420

1425

0400

0405

इटारसी

1230

1235

0900

0905

नागपुर

0730

0735

1305

1310

बल्हाशाह

0410

0415

1410

1412

सिरपुर कागजनगर

0220

0222

1452

1453

मंचिर्याल

0110

0111

1525

1526

पेदापल्ली

0034 (शनिवार)

0035

1630

1632

काजीपेट

2330

2332

2000 (शुक्रवार)

सिकंदराबाद

2150 (शुक्रवार)

 

 

 

Jhansidarshan.in