प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार – 2021-22
आज दिनांक:22.09.22 को उत्तर मध्य रेलवे के जोनल मुख्यालय प्रयागराज में दिनांक: 21.09.22 को आयोजित प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विशिष्ट सेवा पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित झाँसी मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों का मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (II) श्री अखिल शुक्ल ने स्वागत किया तथा बधाई देकर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की I
इस अवसर पर मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक मुकेश शर्मा, वाणिज्य निरीक्षक विजय कुमार भारद्वाज, विकल्प श्रीवास्तव, मुख्य खानपान निरीक्षक श्री संजय जैसवाल, मुख्य खानपान निरीक्षक सुशील अगरवाल, वाणिज्य निरीक्षक नेहा गलमले, मुख्य रिटर्न पर्यवेक्षक अजय शर्मा, पुखराज मीणा, अभिषेक घोरपडे, रामकेश मीणा, साकेत कुमार एवं मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले उपस्थित रहे I
(2)
“स्वच्छता पखवाड़ा-2022”
आज दि. 22.09.22 को “स्वच्छ पखवाड़े-2022” के अन्तर्गत “स्वच्छ अस्पताल दिवस” मनाया गया | इस दौरान झांसी मण्डल रेल चिकित्सालय सहित सभी चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य इकाइयों की वृहद स्तर पर अभियान चलाकर साफ़-सफाई करायी गयी। साफ़-सफाई सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी स्टेशनों पर अधिकारी नामित किये गए, जिनके नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया I
अवगत कराया जाता है की हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक: 16.09.22 से 30.09.22 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है | इस दौरान दैनिक रूप से विभिन्न गतिविधियों तथा जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक, रैली, सभी स्टेशनों पर बैनर, बोर्ड आदि माध्यमों से जनमानस तथा रेलयात्रियों के मध्य स्वच्छता बनाए रखने हेतु सन्देश दिया जा रहा है | इस दौरान श्रमदान करते हुए अनावश्यक घास आदि को काटा जा रहा है तथा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर सम्पूर्ण रेलवे क्षेत्र को हरित किया जा रहा है | स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, चिकित्सालय, स्वास्थ्य इकाइयों सहित सभी वाटर बूथ तथा खानपान इकाइयों पर भी स्वच्छता तथा गुणवत्ता की जांच की जा रही है | प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील के साथ-साथ सभी को स्वच्छता बनाये रखने हेतु शपथ ग्रहण भी करायी जा रही है | मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है |
यात्रियों से अनुरोध है कि रेल परिसर तथा रेलगाड़ी को स्वच्छ बनाये रखने में रेलवे का सहयोग करे |
(3)
मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा-2022 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोताओं का आयोजन
झांसी मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा-2022 बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस कड़ी में दिनांक 21.09.2022 को हिंदी निबंध प्रतियोगता एवं हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगता का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्यालय झांसी के साथ-साथ मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे ग्वालियर, बांदा, महोबा, ललितपुर आदि स्टेशनों पर भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है । दिनांक 22-09-2022 को मंडल कार्यालय झांसी में हिंदी वाक् प्रतियोगिता एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मंडल के कर्मचारियों ने इन सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया । अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) श्री विवेक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का संचालन केशव त्रिपाठी वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया । प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए भगवान दास, वरिष्ठ अनुवादक, श्रीकांत शर्मा वरिष्ठ अनुवादक एवं राजेश कुमार त्रिपाठी कार्यालय अधीक्षक ने सक्रिय सहयोग दिया ।