• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रन फॉर आयुर्वेद”का शुभारंभ

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

“रन फॉर आयुर्वेद”का शुभारंभ

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसन्धान संस्थान, झाँसी द्वारा दिनांक 28/10/2024 को नवम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में “रन फॉर आयुर्वेद” का आयोजन संस्थान प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. सीएच. वेंकट नरसिम्हाजी के निर्देशन में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर किया । दौड़ संस्थान से बी.के.डी. चौराहे से होते संस्थान के ‘सी’ ब्लॉक होते हुए वापस संस्थान में समाप्त हुई । दौड़ का आयोजन एवं सञ्चालन डॉ. विजय कुमार, डॉ. वैभव चरडे, संतोष शाक्य एवं संतोष कुमार साकेत ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जगजीवन राम, नीमा फाउंडेशन के डॉ. अतुल प्रताप सिंह, डॉ. कुबेरनाथ मिश्र, डॉ. शशांक कोटिया, डॉ. अरुण झा, डॉ. महेंद्र वर्मा, डॉ. अतुल खरे, डॉ. प्रतिभा भार्गव, डॉ. सचिन जैन, डॉ. नेहा जैन, डॉ. देवेश रावत, डॉ. दिलीप व बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, झाँसी प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो आर० के० राठौर, शिक्षकगण और छात्र छात्राओं ने सहभाग किया।

Jhansidarshan.in