डॉ.विजय पहारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ मिस्टर एंड मिस इंडिया आइकॉन 2024………
झांसी महानगर में लक्ष्मी गार्डन में मिस्टर और मिस इंडिया आईकॉन 2024 का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रोटीन पॉइंट के ऑनर आकाश गुप्ता ने बताया कि झांसी में बॉडीबिल्डिंग बेंच प्रेस वेट लिफ्टिंग का यह सबसे बड़ा प्रोग्राम है कार्यक्रम के संरक्षक श्रीकांत गुप्ता ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विजय पहारिया को माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, डॉ विजय पहारिया ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में कोई व्यक्ति स्वस्थ है तो यह उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ हृदय और मस्तिष्क का निवास होता है, उन्होंने बॉडीबिल्डिंग एंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक आकाश गुप्ता और उनकी पूरी टीम को सफल कार्यक्रम करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महानगर में होते रहना चाहिए इस तरह के बॉडीबिल्डिंग के कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है एक तरफ जहां आधुनिकता की दौड़ में और अपने करियर बनाने की होड़ में युवा फेसबुक व्हाट्सएप कंप्यूटर और इंटरनेट की दुनिया में पूरी तरह से व्यस्त हो चुका है, ऐसे में इस तरह की आयोजन युवाओं को आकृषित करते हैं, फिट रहने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए इस तरह के प्रोग्राम प्रेरणाश्रोत होते हैं, ज्यादातर बॉलीवुड की फिल्में जिसमें मुख्य रूप से नशा और अपराध पर आधारित होती हैं जिससे युवा अपने प्रगति पथ से भटक जाते हैं लेकिन बॉडी बिल्डिंग कि इस तरह की प्रतियोगिता करने से युवाओं को जोश आता है प्रेरणा मिलती है और वो अपने फिटनेस पर ध्यान देते हैं, डॉ विजय पहारिया ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कुछ भी करने के लिए एक स्वस्थ शरीर बहुत आवश्यक होता है इसलिए अपने भाग दौड़ के जीवन में से कुछ समय अपने शरीर के लिए आवश्यक निकले। हेल्दी और हाइजीन भोजन का सेवन करें जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और व्यक्ति ज्यादा समय तक युवा बना रहता है कार्यक्रम में प्रदीप गुप्ता पूर्व पार्षद, मनोज बुंदेला, मनोज गुप्ता, शाहील खान, संजय सिंह अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।
डॉ.विजय पहारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ मिस्टर एंड मिस इंडिया आइकॉन 2024…..