• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

29 अक्टूबर को जनपद में भव्यता से आयोजित होगा “नवम आयुर्वेद दिवस”:- जिलाधिकारी

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

“स्वास्थ्य में समृद्धि – स्वास्थ्य ही समृद्धि”

** 29 अक्टूबर को जनपद में भव्यता से आयोजित होगा “नवम आयुर्वेद दिवस”:- जिलाधिकारी

** आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन, तैयारियों की हुई समीक्षा

** “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार / Ayurveda Innovation For Global Health” थीम पर आयोजित होगा नवम आयुर्वेद दिवस

** पार्को में जनमानस को आयुर्वेद के प्रति जागरुक करने हेतु गोष्ठी एवं योग शिविर का होगा आयोजन

** संगोष्ठी एवं व्याख्यान के माध्यम से आयुर्वेदजो पर आधारित जीवनशैली को अपनाए जाने हेतु किया जाएगा प्रेरित:-जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में नवम आयुर्वेद दिवस (दिनांक 29 अक्टूबर 2024) कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि 2016 में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने धन्वंतरि की जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में घोषित किया। पहला आयुर्वेद दिवस पहली बार 28 अक्टूबर 2016 को मनाया गया था। आयुर्वेद दिवस प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति का सम्मान करता है, तथा समग्र स्वास्थ्य और प्राकृतिक उपचार पर जोर देता है।
सोमवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाले नवम आयुर्वेद दिवस को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्हाेंने डीआईओएस को निर्देशित कर कहा कि स्कूलों में हर्बल गार्डन विकसित किए जाएं। आयुर्वेद के बारे में जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हो। कृषि अधिकारी किसानों के लिए आयुर्वेद सम्बन्धी जानकारी को औषधीय पौधों की खेती के बारे में जागरूक करें। उत्तम स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों में संतुलित जीवन शैली उचित खान-पान व्यायाम आदि के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं योग वेलनेस सेंटर पर योग सत्र का आयोजन किया जाए। पारकों में जनमानस को आयुर्वेद के प्रति जागरुक करने हेतु गोष्ठी एवं योग शिविर का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाए। जनसामान्य एवं रोगियों को आयुर्वेद में नैदानिक अभ्यास/ निदन,औषधि एवं उत्पाद विकास, मौलिक अनुसंधान, नैदानिक अनुप्रयोग आदि सहित नवाचारों की जानकारी उपलब्ध कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन में आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों का आयोजन किए जाने के भी निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने थीम पर आधारित सेल्फ़ी प्वाइंट की स्थापना किए जाने के साथ ही आयुर्वेद दिवस से संबंधित स्लोगन/ सन्देश का महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने अतिरिक्त My gov प्लेटफार्म पर आयुर्वेद दिवस से संबंधित शपथ लिए जाने हेतु लोगों को प्रेरित करने का सुझाव दिया। उन्होंने नवम आयुर्वेद दिवस पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों को वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिदिन हैशटैग लगाकर पोस्ट करने का भी सुझाव दिया।
# Ayurveda Day2024
# Celebrate Ayurveda
# Ayurveda For Health
# Ayurveda Innovation For Global Health
जिलाधिकारी ने नवम आयुर्वेद दिवस को और भव्य तथा आम जन तक पहुंचाने के लिए जनपद में रन फॉर आयुर्वेद के लिए दौड़ का आयोजन किए जाने निर्देश देते हुए कहा कि शुभारंभ माननीय अथवा जनप्रतिनिधि के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर डाॅ जगजीवन राम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एसीएमओ डॉ राजीव भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा, बीएसए विपुल शिव सहाय, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Jhansidarshan.in