• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

23922मण्डलीय पेंशन अदालत में 35 वादों की सुनवाई के उपरान्त 31 प्रकरणों का निस्तारण किया गया

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

मण्डलीय पेंशन अदालत में 35 वादों की सुनवाई के उपरान्त 31 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, शेष 4 प्रकरण अनिस्तारित रहें

मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन, अपर आयुक्त प्रशासन झाँसी मण्डल, झाँसी सर्वेश कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 35 वादों की सुनवाई की गई, सुनवाई के उपरान्त 31 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, शेष 4 प्रकरण अनिस्तारित रहें।
पेंशन अदालत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर एवं अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड माताटीला ललितपुर के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण माँगने का निर्देश जारी किया गया।
बैठक में अपर / संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन झाँसी मण्डल झाँसी- राम कृपाल विन्द, अपर निदेशक कोषागार एंव पेंशन आगरा मण्डल आगरा- लियाकत अली, सहायक लेखाधिकारी श्री कैलाश कुमार, संजीव सचान एवं सहायक लेखाकार राहुल शर्मा के अतिरिक्त अन्य विभागीय कार्यालय अध्यक्ष जनपद- झाँसी, ललितपुर, जालौन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारीयों ने वादी के रूप में प्रतिभाग किया।

Jhansidarshan.in