आज दिनांक 25.09.2022 को जिलाधिकारी द्वारा परिवार सहित अरबन हाट में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा सजाई गई ’’ओडीओपी एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी’’ का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर हस्तशिल्पियों से खरीददारी कर उनका मनोबल बढ़ाया। प्रदर्शनी में विशेष रूप से जनपद के ओडीओपी उत्पाद सॉफ्ट-ट्वायज एवं वस्त्र उत्पाद के दुकानों की बहुतायत है साथ ही अशोक पटेल का वुडन वर्क, सुनीला कर्ण की मधुबनी चित्रकला, महेश प्रजापति के मिट्टी के बर्तन, मधु श्रीवास्तव की चितेरी कला, सोनाली पाण्डे का वुड पेण्टिंग कला, प्रमोद शिल्पकार की पत्थर की मूर्तिकला, वसुधा प्रेमानी का केन बैम्बू फर्नीचर, अब्दुल्ला की भदोही कालीन, नीरज, शक्ति, सपना आदि के आर्ट ग्रुप द्वारा बनायी गई बॉल पेण्टिंग, स्क्रेच कला आदि के स्टॉल भी लगाये गये हैं, जिनकी खूब सराहना की गई व उत्पाद खरीदे गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग को ऐसे आर्टिस्ट जिन्हें अपना आय बढ़ाने हेतु ऋण की आवश्यकता है, उन्हें विशेष प्रयाास करके बैंक से ऋण दिलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा शिल्पियों के उत्कृष्ट शिल्प उत्पादों का एक ही स्थान पर वर्ष भर प्रदर्शन/बिक्री किये जाने हेतु सुझाव दिया, जिस पर उपायुक्त उद्योग द्वारा गंगोत्री शोरूम के पूर्व प्रेषित प्रस्ताव पर उनकी ओर से शासन को पत्राचार करवाने हेतु अवगत कराया। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन पर भी उत्कृष्ट शिल्प उत्पादों का प्रदर्शन/बिक्री किये जाने हेतु आवश्यक पत्राचार करने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत शहर की दीवारों, खम्बों आदि पर बॉल पेण्टिंग इन्हीं चित्रकारों से कराये जाने हेतु प्रस्ताव दिये जाने हेतु कहा साथ ही कलैक्ट्रेट में फ्रण्ट दीवारों पर चित्रकला बनवाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही उपायुक्त उद्योग को करवाने हेतु निर्देशित किया।
अरबन हाट में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा सजाई गई -ओडीओपी एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी’’ का अवलोकन किया