• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सर्किट हाउस सभागार में पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम के सन्दर्भ में एक बैठक-नोडल अधिकारी डा. इन्द्रमणि

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

आज दिनाँक 25/09/2022 को सर्किट हाउस सभागार में पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम के सन्दर्भ में एक बैठक जनपद के नोडल अधिकारी डा. इन्द्रमणि निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग उ. प्र. की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें निदेशक महोदय ने जनपद के समय पशु चिकित्सा अधिकारियों को आप्रेशन मोड में लम्पी बीमारी की रोकथाम करने को कहा। उन्होंने समस्त गोवंशीय पशुओं को जनपदीय / अन्तर्राजीय सीमा को व नगर निगम क्षेत्रों में 10 K.M. की परिधि से एवं नगर निकायों / नगरपानिकाओं में 05 किमी की परिधि को कवर करते हुये टीकाकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कहीं भी अगर किसी पशु में लम्पी बीमारी के लक्षण दिखाई देते है वो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देते हुये निदेशालय को भी अवगत कराया जाये। बीमारी वाले पशु के सैम्पल इकट्ठा कर प्रोटोकाल के तहत तत्काल पं0 दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एवं गो अनुसंधान विद्यालय मथुरा को प्रेषित किया जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने समस्त पशु चिकित्साविदों को संबोधित करते हुये कहा कि उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एस.डी.एम. के साथ तहसील स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय पशु चिकित्सा अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुये समस्त विभागों की बैठक करते हुये सर्विलास एवं नियंत्रण का कार्य सम्पादित करायें।
बैठक में डा. पी० के० सिंह संयुक्त निदेशक नियोजन डा. वी. के. भारद्वाज अपर निदेशक व मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश कुमार सहित जनपद के समस्त पशु चिकित्सा विदों ने प्रतिभाग किया।

बैठक उपरान्त निदेशक प्रशासन एवं विकास- अपर निदेशक डा बी.के भरदाज मुख्य पशु चिकित्सा, अधिकारी डा. सुरेश कुमार ने जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर बीमारी की रोकथाम व विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर वार्ता की ।

Jhansidarshan.in