डीएम झांसी एवं एसएसपी झाँसी की संयुक्त उपस्थिति में पीस कमेटी बैठक का किया गया आयोजन
➡️ बैठक में जनपद के सभी धर्मों के प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं, संभ्रांत लोग रहे मौजूद
➡️ आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारा, सदभाव एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल, शांतिपूर्ण मनाने की, की गयी अपील
➡️ आगामी त्योहारों को पूर्व से चली आ रही परम्परा से मनाने की अपील, किसी भी नई परम्परा की नहीं होगी अनुमति
आज दिनांक 25-09-2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस. की संयुक्त अध्यक्षता में विकास भवन में पीस कमेटी बैठक आहूत की गयी जिसमें जनपद के सभी धर्मों के प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं, संभ्रांत लोगों द्वारा प्रतिभाग किया। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों से आगामी त्यौहार नवरात्र (दुर्गा पूजा), रामनवमी, दशहरा आदि को आपसी भाईचारा, सदभाव एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गयी व शासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देशो के अनुपालन करने हेतु जागरूक किया गया।
बैठक में प्रतिभाग करने वाले लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा । पूर्व से चली आ रही परम्परा से मनाया जाये, किसी भी नई परम्परा की अनुमति नहीं दी जायेगी। सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु हिदायत दिया गया। सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ आगामी त्योहारों को मनाएं ।
अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी । यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। सोशल मीडिया पर “राउण्ड द क्लाक” सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
झांसी पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारो में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सभी प्रबंध जा रहे है तथा जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक व उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पीस कमेटी का आयोजन कर लोगो से आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण बनाने की अपील की गयी है।