• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

26922आगामी पर्वो के दृष्टिगत समस्याओं के निराकरण कराये जाने हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापित

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

शारदीय नवरात्रि पर्व एवं आगामी पर्वो के दृष्टिगत समस्याओं के निराकरण कराये जाने हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापित

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने अवगत कराया है कि नवरात्रि / दुर्गापूजा का पर्व दिनांक 26-09-2022 से प्रारम्भ हो रहा | नवरात्रि पर्व एवं आगामी पर्वो पर विभिन्न व्यवस्थओं के संबंध में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 25.09.2022 को विकास भवन में दुर्गा पूजा समिति के आयोजको एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं जनपदीय अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की गयी हैं । बैठक में दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों द्वारा समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया है ।
अतः नवरात्रि पर्व एवं आगामी पर्वो के दृष्टिगत एवं जनसमस्याओं के निराकरण कराये जाने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष / कन्ट्रोल रूम (जे०जे०एस०के०) दूरभाष नं0 0510-2371100/ 0510-2371199 बनाया गया है जिसमें सम्बन्धित विभाग द्वारा जन शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत का तत्काल निराकरण कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायेगें ।

Jhansidarshan.in