जनपद में संचालित समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तृतीय चरण प्रवेश के उपरांत रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत आवेदनकर्ताओं / नये आवेदनकर्ताओं से आवेदन दिनांक 22.09.2022 तक मांगे गये थे। वे सभी इच्छुक अभ्यर्थी जिनका गृह जनपद झाँसी है, वे अभ्यर्थी चतुर्थ चरण में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झॉसी / महिला विश्व बैंक, झॉसी / मऊरानीपुर / उल्दन / गरौठा झॉसी में तृतीय चरण के उपरान्त रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in पोर्टल से अपनी रैंक का प्रिन्ट आउट / एंव आवेदन पत्र की छाया प्रति नोडल प्रधानाचार्य, रा०औ०प्र०संस्थान झाँसी के कार्यालय में दिनांक-28.09.2021 को सांय 5.00 बजे तक संस्थान में जमा कर सकते है। उक्त तिथि के उपरान्त कोई भी आवेदन स्वीकार नही किये जायेगे। जनपद में स्थित राजकीय औ०प्र०संस्थानों में रिक्त सीटों के सापेक्ष चयन की कार्यवाही परिषद से प्राप्त मेरिट सूची के आधार पर दिनांक- 28.09.2022 तक संस्थान में प्राप्त रैंक एंव आवेदन पत्रों से ऑक्टन की कार्यवाही दिनॉक 29.09.2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झॉसी के कार्यालय में प्रातः 11.00 बजे से स्पॉट काउन्सलिंग के माध्यम से की जायेगी। नोडल संस्थान में दिनॉक – 28.09.2022 तक जमा आवेदनकर्ता अपने समस्त शैक्षिक मूलप्रमाण पत्र / छाया प्रतियों यथा (शैक्षिक प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र, मूलनिवास प्रमाण पत्र एंव 04फोटों ) सहित दिनांक- 29.09.2022 को उपस्थित होकर समस्त कार्यवाही पूरी करना सुनिश्चित करेगें परिषद कार्यालय द्वारा प्रवेश की अन्तिम तिथि दिनॉक 30.09.2022 निर्धारित की गयी है। उक्त तिथि के बाद किसी भी दशा में प्रवेश पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा, पूर्व पंजीकृत आवेदनकर्ताओं के प्रवेश चयन के पश्चात ही नवीन आवेदन कर्ताओं के प्रवेश चयन पर विचार किया जायेगा। अन्य कोई जानकारी संस्थान से प्राप्त की जा सकती है।