झाँसी परिक्षेत्र अन्तर्गत (जनपद झाँसी /जालौन/ललितपुर / हमीरपुर / महोबा) के हथकरघा बुनकरो में स्पर्धा कर रहे हैं उनको उन्नत किस्म के हथकरघा वस्त्र बनाने हेतु प्रेरित करने एवं प्रोत्साहन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना लागू की गई है।जिसके अन्तर्गत परिक्षेत्रीय स्तर पर हथकरघा पुरस्कार जिसमें प्रथम पुरस्कार हेतु 20000 रू, द्वितीय पुरस्कार हेतु 15000 रू तथा तृतीय 10000 रू की धनराशि के साथ शील्ड, अंग वस्त्रम् तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।
परिक्षेत्रीय स्तर पर आज दिनांक 26-09-2022 को जुनैद अहमद आई०ए०एस० मुख्य विकास अधिकारी झॉसी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई जिसमें श्रीमती कपूरी पत्नी नत्थू 386 गाँधी नगर नई वस्ती ललितपुर को जरी सिल्क साड़ी हेतु प्रथम स्थान, जोगिन्दर आर्य पुत्र हरीराम, देवरीसिंहपुरा रानीपुर झाँसी को शाल क्रीम, दारबी वूलन कलर हेतु द्वितीय स्थान तथा सन्तोष कुमार पुत्र बालचन्द्र, देवरीसिंहपुरा रानीपुर, झॉसी को तौलिया कॉटन चेक लाईट कलर हेतु तृतीय स्थान पर चयनित किया गया है।
उक्त बैठक में परिक्षेत्रीय कमेटी में सम्मानित सदस्य श्रीमती प्रज्ञा वर्मा, प्रतिनिधि संयुक्त आयुक्त, उद्योग झाँसी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रतिनिधि क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपिका, झॉसी राजेन्द्र कुमार वर्मा, प्रतिनिधि प्रोजेक्ट ऑफीसर उ०प्र० राज्य हथकरघा निगम लि0 झाँसी, बुनकर प्रतिनिधि ललितपुर नन्दलाल एवं लखनलाल बुनकर प्रतिनिधि झॉसी तथा डा० उत्तीर्ण वीर सिंह परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, झाँसी परिक्षेत्र, झॉसी संयोजक / सदस्य तथा परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
26922हथकरघा वस्त्र बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना लागू की गई