राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश लेने की अन्तिम तिथि 30 अक्टूबर तक
झांसी: प्रधानाचार्य एस0के0 श्रीवास्तव द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में संचालित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त-2024 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया 2024 हेतु चतुर्थ चरण उपरान्त रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश की अन्तिम तिथि-30 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित की गयी, ऐसे समस्त प्रशिक्षार्थी जिन्होंने प्रवेश अगस्त-2024 हेतु आवेदन किया है, परन्तु उनका अबतक किसी भी चरण में प्रवेश नहीं हुआ है वे जनपद में संचालित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपस्थित होकर रिक्त सीटों के सापेक्ष Walk in सिद्वान्त के आधार पर दिनांक-30.10.2024 तक प्रवेश ले सकते है अथवा ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश हेतु पंजीकरण नहीं कराया है वह www.scvtup.in पर अपना नवीन आवेदन कर रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते है।
उन्होने समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो में रिक्त सीटों के सापेक्ष दिनांक 30 अक्टूबर 2024 तक संस्थानों में उपस्थित होकर रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश ले सकते है। परिषद द्वारा प्रवेश की अन्तिम तिथि दिनाॅक- 30 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गयी है।