• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

27922मंडलायुक्त की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

* मंडलायुक्त की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

**उरई विकास प्राधिकरण के द्वारा कराये गए विकास कार्यों में शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

**सार्वजनिक स्थलों पर सौंदर्यीकरण के तहत कराये गए कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए

**प्रमुख चौराहों के नामकरण एवं महान विभूतियों की प्रतिमाओं की स्थापना के समय भौगोलिक परिस्थितियों एवं उनके के बलिदानों को ध्यान में रखते हुए उस स्थान का नामकरण किया जाए

झाँसी : आज मण्डलायुक्त झांसी/ अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण डॉक्टर आदर्श सिंह की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण, उरई की 22वीं बोर्ड की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त/अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण ने निर्देश दिए कि उरई विकास प्राधिकरण के द्वारा जो भी विकास कार्य कराए जाएं उनमें शासन के दिशा निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सौंदर्यीकरण के तहत जो कार्य कराए जाते हैं, उनमें कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रमुख चौराहों के नामकरण एवं स्थानीय महान विभूतियों की प्रतिमाओं की स्थापना के समय भौगोलिक परिस्थितियों एवं विभूतियों के बलिदानों को ध्यान में रखते हुए नामकरण किया जाए।
बैठक में मुख्य लेखा अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि को 21वीं बोर्ड बैठक में जालौर बाईपास चौराहे का परिवर्तन एवं परिवर्धन कर अटल चौक का निर्माण कार्य कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसके सापेक्ष जन उपकार सेवा समिति एवं नगर पालिका परिषद उरई द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर इसे शिवाजी चौक के नाम से विकसित किया गया है। बैठक में स्वीकृत कालपी रोड स्थित पटेल चौक का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए पटेल चौक के दानों सड़क का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। इकलासपुर चौराहे का सुंदरीकरण कार्य, इकलासपुर आंखें महाराणा प्रताप बैंक चौराहे तक लालटेन पोस्ट के साथ सजावटी पोल स्थापित किए जाने का कार्य, महाराणा प्रताप चौक से शिवाजी चौक तक लालटेन पोस्ट के साथ सजावटी पोल स्थापित किए जाने का कार्य, इकलासपुर चौराहा, महाराणा प्रताप चौक होते हुए शिवाजी चौक तक सड़क के मध्य निर्मित डिवाइडर पर खजूर के पौधों के रोपण हेतु अग्रिम मृदा कार्य से वृक्षारोपण कार्य, उरई शहर में रेट्रोरिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड स्टील फ्रेम एवं पोस्ट के साथ लगाए जाने का कार्य, चुर्खी रोड पर ओवरहेड साइंस बोर्ड लगाए जाने का कार्य, राठ रोड पर ओवरहेड फाइनेंस बोर्ड लगाए जाने का कार्य, अजनारी रोड पर ओवरहेड साइंस बोर्ड लगाए जाने का कार्य, कोंच रोड पर ओवरहेड साइंस बोर्ड लगाए जाने का कार्य, उरई शहर में आवासीय योजना निकट पॉलिटेक्निक कालपी रोड पर ओवरहेड T-टाइप साइंस बोर्ड लगाए जाने का कार्य, उरई शहर में एक लाख तिराहा महाराणा प्रताप चौक चरखी बायपास चौराहा पर ओवरहेड T-टाइप साइंस बोर्ड लगाए जाने का कार्य, उरई शहर में शिवाजी चौक जालौन बाईपास चौराहा निकट मोहनपुरा पर ओवरहेड T-टाइपसाइंस बोर्ड लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित हैं, जो अवस्थापना निधि से पूर्ण कराये जाने हेतु प्रस्तुत हैं।
उन्होंने बताया कि उरई, झांसी मण्डल का तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर तथा जालौन जिले का मुख्यालय है, जिसकी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 190,595 है। नगर में वर्ष 1986 के पूर्व केवल कृषि पर आधारित छोटे-मोटे कृषि यंन्त्र बनानें के उधोग स्थित थे। वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश राज्य औधौगिक विकास निगम द्वारा उरई-कानपुर मार्ग के उत्तर पश्चिम की ओर लगभग 500 एकड़ भूमि औधौगिक क्षेत्र के अन्तर्गत अधिग्रहण किया गया है तथा वर्तमान में पूर्ण रूप से औधौगिक क्षेत्र के रूप में विकसित भी किया जा चुका है।
उरई नगर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित है इसलिये इस नगर का विकास यातायात एवं परिवहन केन्द्र के रूप में तीव्र गति से हो रहा है तथा भविष्य में होनें की संभावना है। उरई नगर प्रशासनिक, वाणिज्यिक, शैक्षिक, स्वस्थ्य आदि सुविधाओं के लिये जालौन जनपद का केन्द्र है। वर्ष 1986 के पूर्व केवल कृषि पर आधारित छोट-छोटे कृषि यन्त्र बनानें के उ़धोग स्थित थे। वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश राज्य औधौगिक विकास निगम द्वारा उरई कानपुर मार्ग के उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 500 एकड़ भूमि औधौगिक विकास हेतु अधिगृहित की गई है तथा उसके विकसित करनें का कार्य अभी भी प्रगति पर है। वर्तमान समय में उरई नगर भी अन्य नगरों की भाॅंति नगरीकरण की प्रक्रिया से प्रभावित है। अनियोजित विकास को नियोजित करनें, उधोगों को बढ़ावा देनें, क्षेत्रीय असन्तुलन दूर करनें तथा नगर के नियोजित विकास की दिशा को सुनिश्चित करनें की आवश्यकता उत्पन्न हुई। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये महायोजना का निर्माण हुआ।
बैठक में जिलाधिकारी जालौन श्रीमती चांदनी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जालौन कुंवर वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जिला जालौन के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in